Homeटेक्नोलॉजीड्रोन VIDEO में जलमग्न चित्रकूट, मंदाकिनी 30 फीट उफनी: 700 लोगों...

ड्रोन VIDEO में जलमग्न चित्रकूट, मंदाकिनी 30 फीट उफनी: 700 लोगों का हेलिकॉप्टर-नाव से रेस्क्यू; CM बोले-बाढ़ गंभीर, आज लेंगे जायजा – Bhopal News




मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे और यहां बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। चित्रकूट में 18 घंटे से मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर है। तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया। घरों और होटलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें कुछ लोगों को हेलिकॉप्टर और अन्य को नावों के जरिए निकाला गया। प्रभावित लोगों के लिए 10 अलग-अलग स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए गए हैं। यहां भोजन, चिकित्सा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री रविवार को खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से लोगों का एयरलिफ्ट चित्रकूट में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर लगाए गए। घरों और इमारतों की छतों पर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। इससे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो हेलिकॉप्टर चित्रकूट पहुंच चुके थे। SDRF की टीमें भी प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी रहीं। 10 तस्वीरों में देखिए सतना-चित्रकूट के हालात… ड्रोन VIDEO में जलमग्न चित्रकूट, घरों की छतों पर फंसे लोग बाढ़ के बाद चित्रकूट में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। ड्रोन तस्वीरों में कई इलाकों में एक से दो मंजिला मकान और इमारतें पानी में डूबी दिखीं। रामघाट और भरतघाट पूरी तरह जलमग्न रहे। घाट किनारे करीब 400 दुकानें भी पानी में डूब गईं। कई इलाकों में सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई। रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बहा मंदाकिनी के तेज बहाव में करीब 25 फीट ऊंचा और 300 मीटर लंबा पुल बह गया। यह पुल नयागांव को हनुमानधारा से जोड़ता था। पुल बहने से दोनों इलाकों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी नयागांव राजमहल के अंदर तक पहुंच गया। रेलवे ट्रैक पर पानी, 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित सतना-मानिकपुर रेलखंड में चितहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर कई फीट पानी भर गया। जलभराव के कारण 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुईं। रेलवे कर्मचारी पानी के बीच ट्रैक और पॉइंट की निगरानी करते रहे। सतना-चित्रकूट मार्ग भी बंद, सड़क बहने से ट्रक पलटा
मझगवां के पास पिंडरा पेट्रोल पंप के सामने सड़क का हिस्सा तेज बहाव में बह गया। सड़क धंसने से एक ट्रक पलट गया। मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सतना के कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया, जबकि नागौद थाने और पेट्रोल पंप में भी पानी घुस गया। 36 गांवों में अलर्ट, पन्ना में गांव टापू बने टोंस हाइडल क्षेत्र में बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए सतना के रामपुर बघेलान और कोटर तहसील के तटीय इलाकों के 36 गांवों में अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। पन्ना में भी कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। छतरपुर-टीकमगढ़ सीमा पर बानसुजारा बांध के 8 गेट खोले गए हैं। धसान नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments