तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की बिल्डिंग्स में भी दरारें आने की खबर है। दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट के कारण साफ नहीं हो सके हैं। सीएम स्टालिन ने जताया शोक तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने और समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। हादसे की बाद की चार तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 की मौत: विरुधुनगर में हादसा, 6 घायल, कई मलबे में दबे; आसपास की बिल्डिंग में भी दरारें आईं
RELATED ARTICLES



