Homeटेक्नोलॉजीतमिलनाडु में हिट एंड रन, VIDEO: तेज रफ्तार कार ने खड़ी...

तमिलनाडु में हिट एंड रन, VIDEO: तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मारी, मोबाइल देख रहा सवार बच गया


थूथुकुडी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह पूरी घटना चाय की दुकान में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

तमिलनाडु के थूथुकुडी (तूतीकोरिन) से एक हिट एंड रन केस का वीडियो सामने आया है। जहां साथनकुलम के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक एक चाय दुकान के बाहर खड़ी थी। एक व्यक्ति उससे टिककर खड़ा था। टक्कर के बाद बाइक दूर जाकर गिरी और व्यक्ति जमीन पर बैठ गया। वह कुछ समझ पाता इसके पहले ही आरोपी भाग गया।

वहीं, इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है। जिस बाइक को टक्कर मारी गई थी, वह उसी चाय दुकान के दूसरी तरफ कुर्सी पर बैठे आदमी पर जाकर गिरी। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना रात 1 बजे के आसपास हुई। जो दुकान में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

देखिए घटना की 2 तस्वीरें…

साथनकुलम में एक सड़क किनारे बनी चाय की दुकान पर लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए निकली।

साथनकुलम में एक सड़क किनारे बनी चाय की दुकान पर लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए निकली।

comp 9 3 1791736760687

भारत में हिट एंड रन कानून से जुड़ी बातें…

हिट एंड रन कानून: सड़क दुर्घटना के बाद चालक का मौके से भाग जाना हिट एंड रन कहलाता है। सजा दुर्घटना के नतीजे और परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

मौत होने पर: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत होने पर 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।

10 साल की सजा का प्रावधान: धारा 106(2) में मौत के बाद पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना दिए बिना भागने पर 10 साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान है, लेकिन यह धारा अभी लागू नहीं है।

घायल होने पर: मौत न होने की स्थिति में चोट की गंभीरता और घटना के तथ्यों के आधार पर दूसरी कानूनी धाराएं भी लग सकती हैं।

दुर्घटना के बाद क्या करें: वाहन रोकें, घायल को सुरक्षित मदद दिलाएं और पुलिस को सूचना दें। मौके से भागने के बजाय कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम हिट एंड रन केस-बैंसला को चचेरे भाई ने उकसाया: अश्लील इशारे कर टक्कर मारी थी

dbgifmagic 2026 09 17t081451511 1789613207 1791737913108

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर लेडी बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और वारदात के समय कार में मौजूद उसके चचेरे भाई लवनीश को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

पूछताछ में सामने आया है कि कल्याण बैंसला को उसके चचेरे भाई ने उकसाया। बाइकर सिया पर अश्लील इशारे भी किए थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments