Last Updated:
Hyderabad News: तेलंगाना में वारंगल के पास एक नया हिडन टूरिस्ट स्पॉट मिला है, जिसे ‘तेलंगाना का धनुषकोडी’ कहा जा रहा है. यहां पानी के बीच से गुजरती सड़क का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है, जो बाइकर्स और रोड ट्रिप के शौकीनों को आकर्षित कर रहा है.
हैदराबाद: अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और वीकेंड पर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं. जो भीड़भाड़ से दूर हो, तो तेलंगाना में एक शानदार हिडन जेम आपका इंतजार कर रहा है. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इसे तेलंगाना का धनुषकोडी कहा जा रहा है.
तमिलनाडु का धनुषकोडी अपने उस अद्भुत रास्ते के लिए मशहूर है. जिसके दोनों ओर अथाह समंदर है. कुछ वैसा ही नज़ारा अब तेलंगाना में भी देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक डामर की पतली सी सड़क दिखाई दे रही है. जिसके दोनों तरफ दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी है. यह नज़ारा इतना खूबसूरत है कि एक पल के लिए आपको लगेगा ही नहीं कि आप तेलंगाना में हैं.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस पानी के बीच से यह सड़क गुजर रही है. उसके नीचे एक पूरा का पूरा गांव डूबा हुआ है! यह कोई रहस्यमयी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है. दरअसल, राज्य में बने बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और डैम के बैकवाटर के कारण कुछ पुराने गांव जलमग्न हो गए थे. अब पानी के बीच से गुजरने वाली इन पुरानी सड़कों ने एक बेहद खूबसूरत और एडवेंचरस टूरिस्ट स्पॉट का रूप ले लिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खासकर बाइकर्स और रोड ट्रिप के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. ठंडी हवा, दोनों तरफ नीले पानी की लहरें और बीच में एक सुनसान सड़क—यह लॉन्ग ड्राइव के लिए एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. यही वजह है कि युवाओं और ट्रैवलर्स के बीच यह जगह तेजी से पॉपुलर हो रही है.
यह शानदार जगह वारंगल से सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सिद्दीपेट और राजन्ना सिरिसिल्ला जिलों के आसपास मौजूद बड़े जलाशयों के बैकवाटर में ऐसे अद्भुत नज़ारे देखने को मिल रहे हैं. अगर आप हैदराबाद या वारंगल के आसपास रहते हैं तो अपनी बाइक या कार उठाइए और इस वीकेंड इस नए और रोमांचक स्पॉट को एक्सप्लोर करने निकल पड़िए.
हालांकि, ऐसी जगहों पर जाते समय सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है. पानी गहरा हो सकता है और बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ सकता है इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें.



