Last Updated:
ग्वालियर के 25 वर्षीय कारोबारी आशीष सूर्यवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाले आशीष सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद घर नहीं पहुंचे. अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि वह दतिया के गोराघाट पुल के नीचे गंभीर हालत में मिले हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं. परिजन दतिया पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई.
घटना की जानकारी देते हुए
दतिया. दतिया में गोराघाट पुल के नीचे घायल अवस्था में मिले ग्वालियर के एक युवा कारोबारी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार रात तक अपनी दुकान पर मौजूद युवक मंगलवार सुबह दतिया में गंभीर हालत में मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आखिर ग्वालियर से दतिया तक का सफर कैसे तय हुआ, युवक यहां क्यों पहुंचा और गोराघाट पुल पर उसके साथ क्या हुआ? फिलहाल इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है.
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाले 25 वर्षीय आशीष सूर्यवंशी सोमवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर लौटने वाले थे. लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. परिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आशीष दतिया जिला अस्पताल में भर्ती हैं. परिजन तुरंत दतिया पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल आशीष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
गोराघाट पुल के नीचे गंभीर हालत में मिला था युवक
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह गोराघाट थाना क्षेत्र में एनएच-44 स्थित गोराघाट पुल के नीचे एक युवक गंभीर हालत में मिला था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान ग्वालियर निवासी आशीष सूर्यवंशी के रूप में हुई. अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आशीष रात में ग्वालियर से निकलकर दतिया क्यों पहुंचे थे. पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है. मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी होगी, जिसके बाद आशीष पुल से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
युवा सदस्य को खोने के गम में डूबा परिवार
हालांकि, पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे से पहले आशीष किन लोगों के संपर्क में थे और आखिर ग्वालियर से दतिया तक उनका सफर किन परिस्थितियों में तय हुआ. फिलहाल एक परिवार अपने युवा सदस्य को खोने के गम में डूबा है, जबकि पुलिस मौत के पीछे छिपे हर सवाल का जवाब तलाशने में जुटी हुई है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



