Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके: अफगानिस्तान में आए...

दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके: अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके


श्रीनगर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीडियो श्रीनगर का है, यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शनिवार शाम 7.04 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर अफगानिस्तान समेत 8 देश भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखा गया।

देश में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर थी।

श्रीनगर के रहने वाले इम्तियाज अहमद ने भूकंप की जानकारी देते हुए बताया कि वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी कुर्सी और बिजली की तारें हिलने लगीं।

भूकंप की जानकारी देते श्रीनगर के स्थानीय रहवासी।

भूकंप की जानकारी देते श्रीनगर के स्थानीय रहवासी।

6.5 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर नुकसान की आशंका

जहां भूकंप का केंद्र होता है वहां तेज झटके महसूस किए जाते हैं। जैसे जैसे केंद्र से दूरी बढ़ती है उतने तेज झटके महसूस नहीं होते हैं।

आमतौर पर भूकंप की तीव्रता 6.5 या उससे ज्यादा होने पर जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। 6 या उससे कम तीव्रता का भूकंप आने पर लोगों और सामान्य जनजीवन पर कम असर होता है।

6o43va17823804371782503817 1782568722
image 39 1782568759
earthquake gk 1782569899

जून में भूकंप की दो बड़ी घटनाएं-

8 जून: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं:37 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं

12 3 1780882289

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अब तक 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

24 जून: वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, 920 मौतें, करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता

gifmagicsite 99 1782500514

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments