Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली में नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार: 30 सितंबर तक...

दिल्ली में नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार: 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां; 4 नवंबर को अंतिम सूची; 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज जारी


नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,56,042 आवेदन मिले हैं। यह आंकड़ा 13 जिलों का है।

इन आवेदनों में 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 फॉर्म-6 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच मिले 43,642 आवेदन शामिल हैं।

SIR ड्राफ्ट रोल पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इनका निपटारा 31 अक्टूबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी।

table creator 1789225887597

नए वोटर रजिस्ट्रेशन में पश्चिम जिला सबसे आगे

चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम जिले में नए वोटर रजिस्ट्रेशन के सबसे ज्यादा 34,249 आवेदन मिले। इनमें 30 अगस्त तक 28,820 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 5,429 आवेदन आए।

दक्षिण-पूर्व जिले में 29,168 और उत्तर-पूर्व जिले में 28,349 फॉर्म-6 आवेदन मिले। नई दिल्ली जिले में सबसे कम 3,254 आवेदन दर्ज किए गए।

फॉर्म-6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है।

फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन

आंकड़ों के अनुसार, फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन मिले। इसका इस्तेमाल मतदाता सूची में जानकारी सुधारने, पता बदलने और वोटर पहचान पत्र बदलने के लिए होता है।

दिल्ली में फॉर्म-8 के कुल 2,76,832 आवेदन आए। इनमें 30 अगस्त तक 2,60,768 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 16,064 आवेदन मिले।

पूर्व जिले में फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा 34,535 आवेदन आए। इसके बाद उत्तर-पूर्व जिले में 34,353 और दक्षिण-पूर्व जिले में 31,792 आवेदन दर्ज किए गए।

69153d6a 2ad3 484a 8a23 f15a847f3071 1789225896699

नाम हटाने के लिए 52,016 आवेदन

दिल्ली में फॉर्म-7 के कुल 52,016 आवेदन मिले। फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए आपत्ति या अनुरोध दर्ज कराने में होता है।

इनमें 30 अगस्त तक 51,471 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 545 आवेदन जमा हुए।

दक्षिण-पूर्व जिले से नाम हटाने के लिए सबसे ज्यादा 14,758 आवेदन आए। उत्तर जिले में ऐसे 11,637 आवेदन मिले।

विदेशी मतदाताओं के 1,449 आवेदन

विदेशी मतदाताओं के लिए फॉर्म-6A के कुल 1,449 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें 30 अगस्त तक 1,351 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 98 आवेदन मिले।

विदेशी मतदाता श्रेणी में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण जिलों से फॉर्म-6A के सबसे ज्यादा आवेदन आए।

चुनाव अधिकारियों ने लोगों से ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में अपनी जानकारी जांचने और सत्यापित करने को कहा है। जरूरी दावे या आपत्तियां तय समयसीमा में दाखिल करने की अपील की गई है।

दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज

चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। यह SIR का तीसरा फेज है।

पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे।

sir 1 1778756008 1788166658506

10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हुआ SIR

SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई।

10 31778752166 1781334089 1788167051013

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट से बाहर: पहली लिस्ट में महाराष्ट्र के 2 करोड़ नाम छूटे

sir 1778752674 1788167271103

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 45 लाख मतदाताओं में से 47 लाख 56 हजार 722 नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। वहीं, महाराष्ट्र में करीब 2 करोड़ 7 लाख मतदाताओं के नाम भी फिलहाल प्रारूप सूची से बाहर हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments