Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली में 8 जून को I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक संभव: राहुल,...

दिल्ली में 8 जून को I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक संभव: राहुल, ममता और अखिलेश समेत 15 दलों के नेता आ सकते हैं; एकजुटता पर चर्चा


  • Hindi News
  • National
  • INDIA Bloc Meeting Delhi June 8: Rahul, Mamata, Akhilesh Strategy Against BJP

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2025 में संसद के शीतकालीन सत्र से पहले I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी।

विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं की 8 जून को दिल्ली में बैठक हो सकती है। न्यूज एजेंसी PTI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं।

बैठक में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का मुकाबला करने और विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की संयुक्त रणनीति पर चर्चा की जाएगी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों पर भी बातचीत संभव है।

I.N.D.I.A. गठबंधन की ये तस्वीर 1 सितंबर 2023 को मुंबई में हुई बैठक की है।

I.N.D.I.A. गठबंधन की ये तस्वीर 1 सितंबर 2023 को मुंबई में हुई बैठक की है।

DMK और AAP का शामिल होना मुश्किल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में कांग्रेस के टीवीके को समर्थन देने के बाद डीएमके के इस बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। हालांकि, टीवीके को इस बैठक में शामिल करवाने की कोशिश की जा रही है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना ली थी, इसलिए पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होगी।

इस बैठक में ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में टीएमसी नेताओं पर हुए कथित हमलों का मुद्दा उठाने और इंडिया ब्लॉक के दलों का समर्थन जुटाने की उम्मीद है।

2023 में बना था इंडिया ब्लॉक

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे। ये बैठक 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष को एक साथ लाने के लिए थी।

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें मिली थीं

लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, समाजवादी पार्टी की 37 और तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को कांग्रेस लीड कर रही थी। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं। भाजपा गठबंधन को 230 सीटें मिलीं।

2025 में राहुल के घर पर I.N.D.I.A ब्लॉक की डिनर मीटिंग

s4 31754585135 1780352953

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सरकारी आवास (5, सुनहरी बाग रोड) पर सितंबर 2025 में I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं के साथ डिनर मीटिंग की थी। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मीटिंग सफल रही है।

———————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ऑपरेशन सिंदूर पर I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक, 16 दल शामिल, PM से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

dbgifmagic 617489377901752753042 1780353216

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए I.N.D.I.A ब्लॉक की नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें 16 विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया। TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने जानकारी दी कि सभी दलों ने PM को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments