दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है।
Source link
दिल्ली में IRS अफसर के घर में बेटी की हत्या: यौन उत्पीड़न की भी आशंका; नौकर पर शक, डेढ़ महीने पहले काम से निकाला था
RELATED ARTICLES



