Homeटेक्नोलॉजीदीपके का ममता बनर्जी को धन्यवाद देने वाला पोस्ट बैन: कहा-10...

दीपके का ममता बनर्जी को धन्यवाद देने वाला पोस्ट बैन: कहा-10 अक्टूबर से पहले मेरा X हैंडल हटाया जा सकता है; इसी दिन कॉकरोच दिल्ली जाएंगे




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को CJP आंदोलन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने इसे लेकर X पर एक पोस्ट किया था, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बैन कर दिया। दीपके ने शनिवार को कहा कि अगर उनका X हैंडल 10 अक्टूबर से पहले हटा दिया जाए तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। उन्होंने शुक्रवार रात X पर पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। ममता बोलीं- CJP, युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी हूं दीपके ने ममता बनर्जी को टैग करते हुए X पर आंदोलन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इस पोस्ट को शेयर किया। इसके बाद X ने पोस्ट को बैन कर दिया। पोस्ट खोलने पर लिखा आ रहा है, स्थानीय नियमों के कारण यह कंटेंट X पर बैन है। ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पोस्ट को बैन किया गया। यह मामला ममता बनर्जी के CJP आंदोलन को समर्थन देने के एक दिन बाद सामने आया। ममता ने शुक्रवार को कहा था कि वह CJP, युवाओं और छात्रों के साथ पूरी तरह खड़ी हैं। CJP ने मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पार्टी ने वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी सवाल उठाए थे। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे। दीपके ने गांधी और अंबेडकर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा- गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। दीपके ने आगे कहा कि मुंबई में हुआ प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर है और उनका असली प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा। CJP प्रदर्शन की 5 बड़ी बातें 1. तेज धूप के बावजूद हजारों लोग पहुंचे: मुंबई पुलिस से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद CJP ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया। पुलिस ने दादर से शिवाजी पार्क जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई थी। इसके बावजूद शाम करीब 4 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे। 2. स्थानीय लोगों ने विरोध किया: शिवाजी पार्क के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने शोर, भीड़ और रोजमर्रा के काम प्रभावित होने की शिकायत की। कुछ लोगों ने दावा किया कि भीड़ के कारण उन्हें अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ीं। लेखक जावेद अख्तर ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा- उम्मीद है महाराष्ट्र की किसी राजनीतिक पार्टी की रैली होने पर भी लोग इसी तरह आपत्ति जताएंगे। 3. प्रदर्शन में 75 साल के बुजुर्ग की मौत: प्रदर्शन के दौरान 75 साल के गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन में पहुंचे थे और करीब 5 बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें सुश्रुषा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 4. नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी सहित कई सेलिब्रिटी पहुंचे: प्रदर्शन में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी, फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और हंसल मेहता, गायक-म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी शामिल हुए। 5. ‘ज्ञानेश ब्रो, जस्ट रिजाइन’ के नारे, तिरंगे-पोस्टर लेकर जुटे युवा: प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। उन्होंने “ज्ञानू, तुझा डेमोक्रेसी वर भरोसा नाय काय?”, “ज्ञानेश ब्रो, जस्ट रिजाइन” और “गद्दार ज्ञानू मस्ट गो” जैसे नारे और पोस्टर लहराए। एआर रहमान का ‘रंग दे बसंती’ और ‘वंदे मातरम्’ गाना भी बजाया गया। ————– ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments