Homeअपराधदुष्कर्म के आरोप में युवक को बनाया बंधक! हाथ-पैर बांधे, बाल काटे...

दुष्कर्म के आरोप में युवक को बनाया बंधक! हाथ-पैर बांधे, बाल काटे और बरसाए डंडे, पिटाई का VIDEO वायरल


Last Updated:

Bikaner Youth Beaten Viral Video: बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में एक युवक की बंधक बनाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. पुलिस ने घायल युवक को मुक्त करवाकर पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के अनुसार, युवक कुलदीप के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. वहीं युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में एक युवक की बंधक बनाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बीकानेर. जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव से जुड़ा बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही जसरासर थाना पुलिस थाना अधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को मुक्त करवाया और उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर किया  ब्लैकमेल 

पुलिस के अनुसार, काकड़ा गांव की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने जसरासर निवासी कुलदीप नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक ने नाबालिग के साथ गलत काम किया और उसे ब्लैकमेल भी किया. पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच गंभीरता से की जा रही है.

परिजनों का आरोप- कुलदीप को पकड़कर बना लिया बंधक

वहीं दूसरी ओर, आरोपित युवक के परिजनों ने भी पुलिस को परिवाद देकर घटना का दूसरा पक्ष सामने रखा है. परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कुलदीप को पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया. उनका कहना है कि युवक के हाथ-पैर बांधे गए, उसके बाल काट दिए गए और लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को गंभीर रूप से घायल किया गया और उसके साथ कानून अपने हाथ में लेकर व्यवहार किया गया.

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज हैं और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है. वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक के साथ मारपीट किन परिस्थितियों में की गई.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

पुलिस के अनुसार, युवक की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल पुलिस दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के आरोपों के साथ-साथ युवक के साथ हुई कथित बंधक बनाकर पिटाई के मामले की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments