Homeट्रैवलदेवघर की ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, पानी की लहरों के बीच...

देवघर की ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, पानी की लहरों के बीच कर सकते हैं मस्ती


Last Updated:

Deoghar Top Tourist Places: देवघर का बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यहां बड़ी संख्या में लाखों श्रद्धालु आते हैं. पुनासी डैम देवघर से 15-20 किमी दूर एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, जो गर्मियों में राहत देता है. यहां की खूबसूरती देखने लायक है.

देवघर को देवों की नगरी कहा जाता है. यह शहर अपनी आस्था, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. इसी वजह से हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं. सावन के महीने में तो यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.

यहां श्रद्धालू पूजा के साथ साथ पर्यटक स्थल का भी आनंद लेते

देवघर आने वाले श्रद्धालु सिर्फ मंदिर में पूजा ही नहीं करते हैं. बल्कि शहर की खूबसूरती और आसपास के पर्यटन स्थलों का आनंद भी लेते हैं. परिवार या दोस्तों के साथ घूमने आने वाले लोग अक्सर किसी शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश करते हैं. जहां कुछ समय सुकून से बिताया जा सके. ऐसे लोगों के लिए देवघर में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं.

देवघर के कई पर्यटक स्थल में से एक है पुनासी

इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है पुनाशी डैम. यह डैम देवघर शहर से लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और धीरे-धीरे यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट के रूप में लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है. यहां का शांत वातावरण, चारों तरफ फैली हरियाली और पानी की लहरें लोगों को काफी आकर्षित करती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मी के दिनों मे उमड़ती है भीड़

पुनासी डैम खासकर गर्मी के दिनों में लोगों के लिए राहत देने वाली जगह बन जाता है. यहां ठंडी हवा, पानी का विशाल दृश्य और प्राकृतिक माहौल लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का अनुभव कराता है. यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है.

कैसे पहुँचे पुनाशी डैम

वहीं, अगर आप जसीडीह जंक्शन से यहां आना चाहते हैं तो जसीडीह-पुनासी मुख्य सड़क से करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करना होगा. इस जगह तक बाइक, कार या अन्य निजी वाहनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है. इसलिए परिवार और दोस्तों के साथ यहां आना काफी सुविधाजनक रहता है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

पुनाशी डैम प्राकृतिक सुंदरता लोगो को काफी पसंद आ रहा

यहां आने वाले पर्यटक बताते हैं कि पुनासी डैम की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को काफी पसंद आती है. पर्यटक राहुल कुमार के अनुसार यदि इस जगह को पर्यटन के लिहाज से और बेहतर तरीके से विकसित किया जाए तो यहां आने वाले सैलानियों की संख्या और भी बढ़ सकती हैं. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल सकते हैं.

डैम से निकला नहर जिसमे स्नान करने लोग दूर दराज से आते है

पुनासी डैम की नहर ने झरने का रूप ले लिया है. जहां चट्टानों से टकरा कर ऊपर से पानी गिरता है तो नजारा देखने लायक होता है. लोग यहां घंटो स्नान करते हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है. यहां बड़ी संख्या पर्यटक पहुंचते हैं. इसकी सुंदरता देखने के बाद आप भी यहां आने के बारे में सोचने लग जाएंगे.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments