Homeट्रैवलदोस्तों के साथ अप्रैल-मई में बनाएं भारत की इन 6 जगहों का...

दोस्तों के साथ अप्रैल-मई में बनाएं भारत की इन 6 जगहों का प्लान, भीषण गर्मी में


6 Summer Tourist Place In India : अगर आप अप्रैल–मई की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं और हर बार लंदन या पेरिस जाने का सपना देखते हैं, तो इस बार थोड़ा अलग सोचिए. भारत में ही ऐसी कई शानदार जगहें हैं, जहां आपको ठंडक, सुकून और एडवेंचर तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलेगा वो भी दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप के लिए परफेक्ट, तो आइए जानते हैं भारत के उन 6 जगहों के बारे में विस्तार से….

दोस्तों के साथ अप्रैल-मई में बनाएं भारत की इन 6 जगहों का प्लान-

मनाली
बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज इसे युवाओं के लिए एक बेहतरीन पसंद बनाती हैं. यहां का मौसम गर्मियों के महीनों में भी बेहद सुहावना बना रहता है. ऐसे में यहां आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं.

औली
औली जगह अपनी खूबसूरत बर्फीली ढलानों और शानदार व्यू के लिए जानी जाती है. यहां ट्रेकिंग और केबल कार राइड का मज़ा लिया जा सकता है, जो आपके ट्रिप को और रोमांचक बना देगा.

शिलॉन्ग
ईस्ट का स्कॉटलैंड कहे जाने वाला शिलॉन्ग शहर अपनी हरियाली, झरनों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. यहां का मौसम अप्रैल–मई में बेहद सुहावना रहता है, जो आपको गर्मी से राहत देता है.

नैनीताल
अगर आप पहाड़ों के साथ झीलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो नैनीताल एक बेहतरीन विकल्प है. यहां की नैनी झील में बोटिंग, मॉल रोड पर घूमना और ठंडी हवा का मज़ा आपके ट्रिप को यादगार बना देगा.

कूर्ग
कूर्ग, जिसे “इंडिया का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है. यहां की कॉफी बागान, झरने और हरियाली आपको प्रकृति के करीब ले जाते हैं. यह जगह दोस्तों के साथ रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट है.

स्पीति वैली
अगर आप कुछ हटकर अनुभव चाहते हैं, तो स्पीति वैली का प्लान बनाएं. यहां की शांत वादियां, मठ और अनोखा लैंडस्केप आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments