Homeव्यवसायधनतेरस पर जूलर्स ने खोला ऑफर्स का पिटारा: मेकिंग चार्ज में 100%...

धनतेरस पर जूलर्स ने खोला ऑफर्स का पिटारा: मेकिंग चार्ज में 100% तक छूट; खरीदारी पर कार और स्कूटर जीतने का मौका


धनतेरस पर सोना खरीदना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि शुभता, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि धनतेरस के मौके पर बाजारों में गहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों के बीच ग्राहक अब केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि गहनों की कुल लागत और मिलने वाली छूट पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसे देखते हुए जूलर्स कंपनियां भी आकर्षक पेशकश कर रही हैं।

मेकिंग चार्ज और खरीदारी पर मिल रही छूट

सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी तक और प्रति ग्राम 301 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। 18 कैरेट या उससे ऊपर के पुराने सोने को बदलने पर जीरो कटौती और गोल्ड रेट प्रोटेक्शन की सुविधा भी है। एसबीआई कार्ड से एक लाख रुपये या अधिक की खरीद पर 7,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, आभूषण की कीमत के आधार पर हीरे के मूल्य और मेकिंग चार्ज पर 20-35 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी : गहनों पर 100% तक मेकिंग चार्ज की छूट

चुनिंदा सोने और हीरे के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 100 फीसदी तक की छूट मिल रही है। पुराना सोना बदलकर नए हीरे के गहने खरीदने पर 105 फीसदी तक एक्सचेंज वैल्यू और 25 फीसदी डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन का लाभ मिलेगा। साथ ही, 218 शहरों में 25,000 रुपये के हीरे या 75,000 रुपये के सोने के गहनों की खरीद पर 823 वाहन (247 कारें और 576 स्कूटर) जीतने का मौका है।

ब्लूस्टोन : 10 हजार से अधिक डिजाइनों पर मेकिंग चार्ज माफ

10,000 से अधिक डिजाइनों पर मेकिंग चार्ज में 100 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। रत्न या हीरे जड़ित आभूषणों (सॉलिटेयर डिजाइन) के खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर फ्लैट 10 फीसदी की छूट मिल रही है। गोल्ड माइन स्कीम के जरिये 10+1 मासिक किस्त योजना के तहत 10 किस्तें भरने पर 11वीं किस्त पर 100 फीसदी छूट दी जा रही है।

सेन्को गोल्ड : सोने पर 14 हजार और हीरे पर 36% तक की छूट 

सोने के गहनों पर प्रति 10 ग्राम 14,000 रुपये तक की छूट और हीरे के मूल्य पर 36 फीसदी तक की छूट मिल रही है। पुराना सोना बदलने पर शून्य कटौती की पेशकश की जा रही है। लकी ड्रॉ के तहत 1.20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, आईफोन 18 प्रो और हर खरीदारी पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं।

इंद्रिया : हीरे के मूल्य पर 50% तक की छूट

सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी तक की छूट और हीरे के मूल्य पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। किसी भी कैरेट का पुराना सोना बदलने पर शून्य फीसदी कटौती की सुविधा है। केवल 25 फीसदी एडवांस देकर ‘डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क: सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार- हमेशा मुफ्त सेवा का नहीं दिया भरोसा; मामले में आगे क्या?

बढ़ती कीमतों के बीच कुल लागत पर ग्राहकों की नजर

धनतेरस-दिवाली के मौके पर आभूषणों की खरीदारी केवल परंपरा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तिगत इस्तेमाल, उपहार देने और पारिवारिक उत्सवों का अहम हिस्सा है। सोने की बढ़ती कीमतें ग्राहकों के फैसले को प्रभावित करती हैं, लेकिन लोग मेकिंग चार्ज, एक्सचेंज मूल्य और कुल लागत को बारीकी से देख रहे हैं।

नोट : सभी ऑफर कंपनियों की शर्तों, चुने गए उत्पाद, स्टोर और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले संबंधित जूलर से पुष्टि जरूर करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments