Homeटेक्नोलॉजीनकली दवाओं का सिंडिकेट तुर्किये से अजरबैजान तक: कर्नाटक में ₹5...

नकली दवाओं का सिंडिकेट तुर्किये से अजरबैजान तक: कर्नाटक में ₹5 करोड़ की नकली दवाएं मिलीं, फाइजर के लेबल वाली 10 हजार शीशियां जब्त


  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Fake Medicine Racket | SIT Probe Reveals International Network

बेंगलुरु4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में 18 अगस्त को छापेमारी के दौरान करीब 5 करोड़ रुपए की नकली दवाएं मिली थीं।

कर्नाटक में नकली दवा बनाने वाले गिरोह की जांच में विदेश तक फैले नेटवर्क का पता चला है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के मुताबिक, गिरोह का सरगना आर. प्रशांत रंजन बाबू तुर्किये से फाइजर की दवाओं के लेबल मंगवाता था। प्रंशात अजरबैजान में रह रहा था।

गिरोह इन लेबल और क्यूआर कोड की नकल कर नकली लेबल तैयार करता था। इन्हें स्कैन करने पर भी नकली होने का आसानी से पता नहीं चलता था। जांच में फाइजर के लेबल वाली करीब 10 हजार शीशियां मिली हैं।

वहीं, बेंगलुरु में 18 अगस्त को बिदादी और दोड्डेरी में छापेमारी के दौरान करीब 5 करोड़ रुपए की नकली दवाएं, बिल, इंजेक्शन भरने के उपकरण और नकली लेबल मिले थे। मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

85e0e37d 3d6b 48c0 9bd0 cc2af5e72f56 1791503042460

नकली कैंसर दवा गिरोह के तार तुर्किये और चीन से जुड़े मिले थे

नकली दवाओं के खिलाफ इंटरपोल के ऑपरेशन पांजिया में भी सामने आया है कि दवा कंपनियों के नाम और पैकेजिंग की नकल कर नकली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई हो रही है।

भारत में इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के नकली कैंसर दवा गिरोह के तार तुर्किये और चीन से जुड़े मिले थे। यूरोप और ब्रिटेन में भी तुर्किये और दुबई के रास्ते चलने वाले ऐसे गिरोहों पर कार्रवाई तेज हुई है।

प्रंशात रंजन बाबू अजरबैजान में रह रहा था।

प्रंशात रंजन बाबू अजरबैजान में रह रहा था।

हवाला और क्रिप्टो से गिरोह की हो रही फंडिंग, जांच शुरू

अजरबैजान में मौजूद आरोपी को भारत लाने के लिए जांच एजेंसियां केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सीबीआई के जरिए कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं। कर्नाटक पुलिस इंटरपोल की मदद मांग सकती है।

आरोपी हवाला और क्रिप्टोकरेंसी से फंडिंग कर रहे थे। इसकी जांच शुरू हो चुकी है। प्रशांत अजरबैजान में रह रहा था और वहीं से नेटवर्क को दूर से संचालित कर रहा था। उसे भारत लाने के लिए जांच एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments