Homeटेक्नोलॉजीनदी का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव में फंसे 7 स्टूडेंट: सागर...

नदी का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव में फंसे 7 स्टूडेंट: सागर में पिकनिक मनाने गए थे, ढाई घंटे पत्थरों पर बैठे रहे; SDERF ने किया रेस्क्यू – Sagar News


सागर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SDERF के जवानों ने सभी 7 स्टूडेंट्स को एक-एक कर रेस्क्यू किया।

सागर में पिकनिक मनाने गए 7 युवक-युवती नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। वे देर शाम अंधेरे में करीब ढाई घंटे पत्थरों पर बैठे रहे। SDERF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उनका रेस्क्यू किया। मेडिकल चेकअप के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

मामला सानौधा थाना इलाके में आबचंद गुफा के पास गधेरी नदी का है। बहेरिया निवासी 9 युवक-युवती शनिवार को प्राकृतिक परिक्षेत्र आबचंद गुफा के पास पिकनिक मनाने गए थे। शाम को वे नदी के बीच पत्थरों पर बैठ गए। इनमें 6 युवती जबकि 3 युवक थे। कुछ आपस में भाई-बहन हैं।

करीब 7 बजे बारिश की वजह से अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी का बहाव तेज हो गया। इस बीच दो युवक-युवती पानी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए लेकिन 7 लोग वहीं फंस गए।

पहली कोशिश नाकाम हो गई

नदी से बाहर आए युवक ने डायल 112 पर फोन लगाया। सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों को बुलाया गया। स्टूडेंट्स को निकालने की कोशिश शुरू की, जो तेज बहाव की वजह से फेल हो गई।

तेज बहाव-पत्थरों से आई दिक्कत

इसके बाद पुलिस ने SDERF को बुलाया। रहली और गढ़ाकोटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाइटिंग की व्यवस्था कर SDERF के जवान पानी में उतरे। पानी का बहाव तेज होने और नदी में पत्थरों की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।

आखिरकार रात करीब 10 बजे तक सभी 7 युवक-युवतियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

देखिए, 6 तस्वीरें…

अफसरों ने रेस्क्यू की रणनीति बनाई।

अफसरों ने रेस्क्यू की रणनीति बनाई।

SDERF की टीम नदी के बहाव में उतरी।

SDERF की टीम नदी के बहाव में उतरी।

स्टूडेंट्स को एक-एक कर पानी से बाहर निकाला गया।

स्टूडेंट्स को एक-एक कर पानी से बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने स्टूडेंट्स के परिजन को फोन लगाया।

अधिकारियों ने स्टूडेंट्स के परिजन को फोन लगाया।

स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर मौजूद रहे।

स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर मौजूद रहे।

परिजन को बुलाकर बच्चे उन्हें सौंप दिए गए।

परिजन को बुलाकर बच्चे उन्हें सौंप दिए गए।

मेडिकल चेकअप के बाद घर भेजा

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही रहली विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू पूरा होने तक मौजूद रहे। उन्होंने बारिश के मौसम में नदी और गुफा के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी ने बताया कि यहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…

मटके, ट्यूब से नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं शिक्षक

cover 41787467752 1787470765

भिंड से 15-16 किमी दूर नदरौली गांव में बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना शिक्षक और बच्चों के लिए चुनौती बन जाता है। गांव तक पक्की सड़क नहीं है। रास्ते में बैसली नदी पड़ती है। नदी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने पर इसे पैदल पार करना संभव नहीं रहता। ऐसे में ग्रामीण और शिक्षक ट्यूब और मटके के सहारे नदी पार करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments