Homeव्यवसायनहीं होगी दाल की किल्लत: नैफेड त्योहारी सीजन में बफर स्टॉक से...

नहीं होगी दाल की किल्लत: नैफेड त्योहारी सीजन में बफर स्टॉक से करेगा आपूर्ति; क्या कीमतों पर लगेगी लगाम?



1.9 लाख टन मूंग बाजार में उतारने की तैयारी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में दालों की बढ़ती मांग और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) अब अपने बफर स्टॉक से भारी मात्रा में दालें खुले बाजार में बेचेगा। इसके लिए नैफेड के विभिन्न केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए जाने के साथ ही एक निश्चित डेडलाइन भी तय कर दी गई है।


योजना के मुताबिक, सरकार ने अक्तूबर के अंत तक लगभग 1.9 लाख टन मूंग बाजार में उतारने का लक्ष्य रखा है, जिससे त्योहारी सीजन में ग्राहकों और खुदरा बाजारों को पर्याप्त आपूर्ति मिल सके। सूत्रों के अनुसार, अक्तूबर में जारी की जाने वाली 1.9 लाख टन मूंग साल 2025 में तैयार किए गए बफर स्टॉक का हिस्सा है, जिसे तकनीकी कारणों से पहले नहीं निकाला जा सका था।

ये भी पढ़ें: रेलवे: ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर वीडियो देखना पड़ेगा महंगा, जुर्माना और जेल भी संभव, जानें क्या निर्देश

इसके अलावा, नैफेड के पास 2026 में तैयार किया गया लगभग 3.90 लाख टन मूंग का नया बफर स्टॉक भी मौजूद है। मांग और कीमतों के रुख को देखते हुए सरकार जरूरत पड़ने पर इस स्टॉक का भी इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, 2025 के बफर स्टॉक की सोयाबीन दाल की बिक्री पिछले हफ्ते की जा चुकी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments