Homeट्रैवलनेपाल बॉर्डर से सटा महराजगंज का छुपा खजाना,शोर से दूर यहां मिलेगा...

नेपाल बॉर्डर से सटा महराजगंज का छुपा खजाना,शोर से दूर यहां मिलेगा सुकून, नजारा मोह लेगा मन


Last Updated:

Maharajganj Tourist Spots: महराजगंज का एक बड़ा भूभाग भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आता है. निचलौल क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर जिले की बड़ी आबादी निवास करती है. इन सीमावर्ती इलाकों में कई ऐसे मनमोहक स्थान हैं जो पर्यटन की दृष्टि से बेहद आकर्षक हैं. शहर के शोर-शराबे से दूर सुकून की तलाश में लोग इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं, जहां उन्हें शांत माहौल और प्रकृति की गोद में समय बिताने का अवसर मिलता है. ऐसा ही एक स्थान है महराजगंज जिले के अंतिम छोर पर स्थित पथलहवा घाट, जो प्रकृति की सुंदरता से भरपूर एक महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभर रहा है.

महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला अपनी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक संपदा के लिए खास पहचान रखता है. वन संपदा से समृद्ध यह जिला पड़ोसी देश नेपाल के साथ सीमा साझा करता है. जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है. जिले के बड़े हिस्से में फैला सोहगिबरवा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी घने जंगलों और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ इस क्षेत्र की सुंदरता को और निखारता है. जिले के विभिन्न हिस्सों में कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाने जाते हैं.

महराजगंज का एक बड़ा भूभाग भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आता है. निचलौल क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर जिले की बड़ी आबादी निवास करती है. इन सीमावर्ती इलाकों में कई ऐसे मनमोहक स्थान हैं जो पर्यटन की दृष्टि से बेहद आकर्षक हैं. शहर के शोर-शराबे से दूर सुकून की तलाश में लोग इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं, जहां उन्हें शांत माहौल और प्रकृति की गोद में समय बिताने का अवसर मिलता है. ऐसा ही एक स्थान है महराजगंज जिले के अंतिम छोर पर स्थित पथलहवा घाट, जो प्रकृति की सुंदरता से भरपूर एक महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभर रहा है.

प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है यह पर्यटन क्षेत्र
पथलहवा घाट से थोड़ी दूरी पर पूरब दिशा में नेपाल के पहाड़ों से निकलने वाली गंडक नदी महराजगंज और कुशीनगर होते हुए बिहार की ओर बहती चली जाती है. गंडक नदी को पार करते ही नेपाल की सीमा में प्रवेश मिलता है. बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से होकर भारत-नेपाल सीमा पार कर सुस्ता गांव पालिका में बने सुस्ता पुल को देखने भी जाते है. स्थानीय लोग इस पुल को झूला पुल के नाम से जानते है. बीते कुछ वर्षों में सुस्ता पुल एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन चुका है. जहां स्थानीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी कंटेंट क्रिएशन के लिए पहुंचते है.

यह पूरा इलाका प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज है और यहां कई छोटे-बड़े पर्यटन केंद्र मौजूद है. पथलहवा घाट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक दर्जनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र स्थित है. जहां मगरमच्छों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. घने जंगल, लहराती गंडक नदी और चारों ओर फैली हरियाली इस क्षेत्र की खास पहचान है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं, यही कारण है कि यह इलाका धीरे-धीरे एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है.

प्रकृति की गोद में बसा है यह पर्यटन क्षेत्र
इस क्षेत्र में पहुंचने वाले पर्यटक न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य को नजदीक से महसूस कर पाते है. बल्कि ग्रामीण जीवन की झलक भी देख सकते है. यहां तक पहुंचने के लिए सोहगिबरवा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क का इस्तेमाल करना होता है. सैंक्चुअरी की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अलग तरह का आनंद देती है. सड़क के दोनों ओर फैले घने जंगल सफर को यादगार बना देते है. जंगलों के बीच से गुजरता रास्ता और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को एक साथ रोमांच और शांति का अनुभव कराती है. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ी है.

समय बिताना पसंद करते हैं लोग
पथलहवा घाट के पास बहती गंडक नदी के किनारे खड़े होकर पर्यटक बहते पानी की मधुर आवाज और चलती ठंडी हवाओं को बेहद नजदीक से महसूस कर सकते हैं. गर्मियों के दौरान जब तापमान बढ़ने लगता है, तो लोग इस क्षेत्र की ओर रुख करने लगते हैं, क्योंकि यहां की हवाएं उस मौसम में भी अपेक्षाकृत ठंडी रहती हैं और मन को सुकून देती है. इसी कारण पर्यटक यहां आकर प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताना पसंद करते हैं.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments