Last Updated:
Best Time to Visit in Nainital: नैनीताल में इन दिनों पतझड़ का मौसम शहर की खूबसूरती को एक अलग ही रंग दे रहा है. सुबह की हल्की धुंध, दिन में खिली धूप और शाम की ठंडी हवा के बीच नैनी झील से लेकर माल रोड तक का नजारा देखने लायक है. ठंडी सड़क पर टहलना हो, झील में नौकायन करना हो या पहाड़ियों पर पड़ती सुनहरी धूप को निहारना, हर जगह मौसम का अलग अंदाज नजर आता है. पंत पार्क और झील किनारे भी पर्यटकों की चहल-पहल दिखाई दे रही है. सर्दियों की कड़ाके की ठंड शुरू होने से पहले का यह सुहाना मौसम नैनीताल घूमने वालों को खूब भा रहा है. देखिए तस्वीरों में नैनीताल की पतझड़ वाली खूबसूरती.
नैनीताल की ठंडी सड़क इन दिनों Autumn सीजन यानी पतझ्झड़ के मौसम की खूबसूरती को अपने अंदर समेटे नजर आ रही है. सुबह के वक्त हल्की ठंड और झील से आती ठंडी हवा यहां घूमने का अनुभव और खास बना रही है. पेड़ों के बीच से होकर आती धूप सड़क पर घूमने का अनुभव और खास बना देती है. शांत माहौल और सामने नजर आती नैनी झील लोगों को कुछ पल ठहरकर प्रकृति को निहारने के लिए मजबूर कर देती है.
पतझड़ (Autumn) के मौसम में नैनीताल की माल रोड का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है. दिन में तेज लेकिन सुहानी धूप और सुबह-शाम की हल्की ठंड लोगों को यहां टहलने के लिए आकर्षित कर रही है. झील के किनारे के खूबसूरत नजारे और चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा वातावरण, साथ ही माल रोड के किनारे लगे चिनार के पेड़ इस सड़क की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. पर्यटक यहां घूमने के साथ-साथ मौसम और प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं.
पंत पार्क और इसके आसपास का झील किनारा पतझड़ (Autumn) में खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यह इलाका शहर का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है. झील किनारे बसे इस इलाक़े में घूमने का एक अलग अनुभव आपको मिलता है. काफी संख्या में पर्यटक इस पार्क में घूमते, स्ट्रीट परफॉर्मर अपनी कलाकारी दिखाते नजर आते हैं. सुबह और शाम के नजारे और खूसबूरत इस जगह को बना देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शरद ऋतु में नैनी झील का नजारा बेहद आकर्षक हो जाता है. साफ आसमान और खिली धूप के बीच झील का पानी चमकता हुआ नजर आता है. शांत मौसम में झील में नौकायन करते लोगों को चारों तरफ का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. आसपास की पहाड़ियों और पुराने भवनों की परछाई जब झील के पानी में नजर आती है, तो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है. गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का मजा अलग है.
पतझड़ (Autumn) के मौसम में सुबह सुबह नैनीताल की पहाड़ियों पर हल्की धुंध दिखाई देती है. सूरज निकलने के साथ धीरे-धीरे धुंध छंटती है और पहाड़ियों पर सुनहरी रोशनी बिखर जाती है. मौसम का यह बदलाव नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य को और खास बना देता है. कुछ देर के लिए पहाड़ धुंध की चादर में छिपे रहते हैं और फिर सूरज की किरणों के साथ उनका खूबसूरत स्वरूप सामने आने लगता है.
दिन चढ़ने के साथ नैनीताल की पहाड़ियों पर सुनहरी धूप अपना रंग बिखेरती है. साफ आसमान के नीचे पहाड़ियों की हरियाली और आसपास की इमारतें धूप में और निखरती हुई दिखाई देती हैं. ठंडी हवा के बीच गुनगुनी धूप की गर्माहट लोगों को सुखद एहसास देती है. पतझड़ (Autumn) का यही मौसम नैनीताल को उन पर्यटकों के लिए खास बनाता है, जो सर्दियों की कड़ाके की ठंड से पहले सुहाने मौसम का आनंद लेना चाहते हैं.
नैनीताल में मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ने लगा है. सुबह और शाम हल्की गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप राहत दे रही है. मौसम के इस बदलाव के बीच लोग हल्के गर्म कपड़ों में शहर की सैर करते नजर आ रहे हैं. पर्यटकों के लिए यह समय नैनीताल घूमने का सुखद अनुभव दे रहा है.
नैनीताल में पतझड़ का मौसम शहर की खूबसूरती को एक अलग ही रंग दे रहा है. ठंडी सड़क से लेकर माल रोड, पंत पार्क, नैनी झील और आसपास की पहाड़ियों तक हर जगह मौसम का अलग अंदाज दिखाई दे रहा है. सुबह की धुंध, दिन की सुनहरी धूप और झील के शांत पानी का नजारा यहां आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहा है. यही वजह है कि इन दिनों नैनीताल की खूबसूरत तस्वीरें भी लोग जमकर ले रहे हैं.