Last Updated:
ग्वालियर में रहकर पीएचडी कर रही थी दतिया की छात्रा ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. छात्रा ने दतिया निवासी प्रेमी पर होटल में दुष्कर्म करने और फिर शादी से मुकरने के बाद FIR कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस
ग्वालियर. दतिया जिले के गौरघाट की रहने वाली PHD की छात्रा ने 14 मई को ग्वालियर एसपी ऑफिस में शिकायत कर आवेदन दिया था. उसने बताया था कि दतिया की रहने वाली सहेली पिंकी के भाई योगेश से उसकी दोस्ती थी. खाने-पीने का झांसा देकर योगेश 13 मार्च को मुझे फूलबाग चौराहे के एक होटल ले गया. वहां रूम नं. 107 में कोल्ड ड्रिंक और पेस्टी का नाश्ता लेकर आया. कोल्ड ड्रिंक पीने और नाश्ता करने के बाद मुझे चक्कर से आने लगे और मैं बेहोश हो गई. जब मुझे होश आया तो देखा कि मेरे सारे कपड़े उतरे हुए हैं.
योगेश पास ही बिना कपड़ों के लेटा हुआ था. मैं चिल्लाई तो उसने मेरा मुंह बंद कर दिया. फिर उसने कहा- मैं जब तुमसे शादी कर ही रहा हूं तो विरोध क्यों कर रही हो. मैंने तुम्हारे साथ संबंध बनाने का वीडियो बनाया है और फोटो खींच लिए हैं. विरोध करने पर बोला-ज्यादा करोगी तो मैं फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा. मैं डर गई. इसके बाद 15 मार्च को फिर उसी होटल के उसी रूम में संबंध बनाए.
वायरल कर दूगा न्यूड वीडियो
छात्रा ने बताया कि 18 अप्रैल को पेट में दर्द होने पर अस्पताल गई, जहां डॉक्टर ने जांच की और प्रेग्नेंट होने की बात बताई. कुछ दिक्कत होने के कारण मुझे ऑपरेशन कराना पड़ा. जब छात्रा ने ये बात योगेश को बताई तो उसने छात्रा से दूरी बना ली. छात्रा ने योगेश से शादी करने को कहा, तो योगेश ने पहले टालमटोल किया फिर बोला- तुझसे शादी नहीं कर सकता. योगेश ने छात्रा को धमकाया कि शादी का दबाव बनाया या पुलिस से शिकायत की तो न्यूड वीडियो-फोटो वायरल कर देगा.
छात्रा ने बताया कि इस घटना के बाद वो शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत परेशान है. योगेश ने शादी का वादा कर जबरन संबंध बनाए, फिर अपनी बात से मुकर गया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



