Homeटेक्नोलॉजीपंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला: निहंग...

पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला: निहंग ने कृपाण मारी; हाथ में चोट लगी; सुरक्षाकर्मी भी घायल – Ludhiana News




महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है। सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। इस दौरान उन पर हमला हुआ। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना की तस्वीरें… हाथ पर चोट, सुरक्षाकर्मी घायल
हमले के दौरान बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हुआ।
घटना के बाद सुखबीर बादल को उन्हें यशोसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है। हिरासत में हमलावर
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। 2 साल पहले भी हुआ था हमला
4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सुखबीर सिंह बादल पर खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई थी। सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर सजा पूरी कर रहे थे। चौड़ा ने जैसे ही बादल पर गोली चलाई, तो सिविल वर्दी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया। गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर जा लगी। इस हमले में बादल बाल-बाल बच गए।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments