Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैंगस्टर लॉरेंस जाएगा अमेरिका; कोर्ट ने दी...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैंगस्टर लॉरेंस जाएगा अमेरिका; कोर्ट ने दी चौराहे पर खड़े होने की सजा; बैकफुट पर आए चन्नी बोले- राहुल गांधी मेरे लीडर – Chandigarh News


.

पंजाब-चंडीगढ़ में सबसे बड़ी खबर गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़ी रही। जिस पर अमेरिका ने हत्या की FIR दर्ज कर प्रत्यर्पण करने की बात कही। वहीं इसी मामले में होशियारपुर के एक SHO पर भी कार्रवाई की गाज गिर गई।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. OTT से हटी, गुरुद्वारों में फ्री दिखेगी दिलजीत की ‘सतलुज’

OTT प्लेटफॉर्म से हटाई गई दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘सतलुज’ अब फ्री में पंजाब में गुरुद्वारों दिखाई जाएगी। यह फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौर यानी 90 के दशक में फर्जी मुठभेड़ में 25 हजार युवाओं की हत्या का दावा करने वाले ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है।

गुरदासपुर से गुरुद्वारों में फिल्म दिखाने की शुरूआत हो चुकी है। यहां गांव मानचोपड़ा में गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर गांव के लोगों को फिल्म दिखाई गई। मोगा के गुरुद्वारे में भी फिल्म दिखाई गई। अब बुधवार और गुरुवार को पठानकोट के 2 प्रमुख गुरुद्वारों गुरुद्वारा सिंह सभा, मॉडल टाउन और गुरुद्वारा सिंह सभा सेंट्रल (रानीपुर) में इसकी स्क्रीनिंग का ऐलान कर दिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के पंजाब यूथ अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बैंस ने कहा कि फिल्म को पंजाब के अन्य जिलों और गांव-गांव तक ले जाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने स्कूल-कॉलेजों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग का ऐलान कर दिया है (पढ़ें पूरी खबर)

2. लॉरेंस को अमेरिका ले जाएगी FBI, गोल्डी पर इनाम

comp 145 1 1783500252

भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई आरोपों में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका अब भारत से इन दोनों के प्रत्यर्पण की मांग करेगा। अमेरिका चाहता है कि उस पर केस चलाकर लॉरेंस को ग्लोबल क्रिमिनल नेटवर्क चलाने से रोका जा सके।

अमेरिकी अधिकारियों ने यह बात अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारत से जुड़े इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के बाद कही। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने कनाडा की एजेंसियों के साथ मिलकर 7 देशों में ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाया और 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद 37 लोगों के खिलाफ अमेरिकी फेडरल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।

चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा समेत अन्य आरोपियों पर 2023 में कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। आरोप सही साबित हुए तो इन्हें 10 साल से अधिक जेल हो सकती है। लॉरेंस का नाम इस हत्याकांड से पहली बार जोड़ा गया है।

चार्जशीट के मुताबिक लॉरेंस भारत की जेल में रहते हुए भी नेटवर्क चलाता था। उसके सहयोगी अमेरिका, कनाडा तथा यूरोप में ड्रग तस्करी, रंगदारी और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। FBI ने गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर (करीब 47 लाख रुपए) का इनाम घोषित किया है (पढ़ें पूरी खबर)

3. अमेरिका के खुलासे के बाद होशियारपुर SHO सस्पेंड

whatsapp image 2026 07 08 at 130758

होशियारपुर के पुलिस थाना टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को 4 लाख डॉलर की फिरौती केस में लाइन हाजिर कर दिया गया है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागरा का नाम लिया था।

इसमें भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई मामलों में ट्रायल की बात कही गई। इसके बाद बुधवार को जालंधर रेंज के DIG नवीन ने SHO को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया।

वहीं, गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि उनके नाम से अमेरिका से वीडियो वायरल हो रहा है। उनको इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। एजेंसी से बात करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उनके किसी खाते में कभी कोई पैसा नहीं आया। ये आरोप निराधार हैं। अमेरिका के अटॉर्नी का वीडियो सामने आने के बाद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने AAP सरकार को घेरा। (पढ़ें पूरी खबर)

4. नाके पर पुलिस से भिड़ने वाले 4 दिन चौराहे पर खड़े रहेंगे

comp 24 a1783500094 1783501587

चंडीगढ़ नाके पर बवाल करने वाले 3 युवक आज सेक्टर-16 मटका चौक पर ट्रैफिक संभालते दिखे। तीनों हाथ में बैनर लिए हुए थे, जिस पर लिखा हुआ था डॉन्ट ड्रिक एंड डाइव। रविवार रात इन फॉर्च्यूनर सवार तीनों युवकों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान दो युवक नशे में टल्ली थी। जिसके बाद पुलिस से भी भिड़ गए थे। उन्हें अरेस्ट कर अदालत में पेश किया गया। जिसमें कोर्ट ने आरोपी युवकों का दस हजार रुपए का जुर्माना लगाने के साथ सजा सुनाई थी।

सभी का तीन महीने के लाइसेंस सस्पेंड और चार दिन तक रोजाना दो घंटे चौहरों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक संभालने का आदेश दिया गया था। भास्कर से बातचीत में युवकों ने कहा कि हमने ड्रिंक की हुई थी। हमें नाके पर रोका गया था। वहीं यह सब हुआ। बाकी आपको पता ही है कि कानूनी औपचारिकताएं होती हैं।

जब उनसे पूछा गया कि अदालत ने उन्हें सजा भी सुनाई है और उसके हाथ में जो तख्ती है, उस पर डॉन्ट ड्रिंक एंड ड्राइव लिखा है, इस पर वह क्या कहना चाहेंगे? इस पर एक युवक ने कहा, “मैं यही कहना चाहूंगा कि ड्रिंक करके ड्राइव नहीं करनी चाहिए। इससे सिर्फ दूसरों का ही नहीं, अपना भी नुकसान हो सकता है। हम भी लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

5. कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की चन्नी को दो-टूक

1 1783500423

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने पहले अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही। 5 दिन के दौरे पर आए AICC प्रभारी भूपेश बघेल ने पूर्व CM चरणजीत चन्नी और उनके समर्थकों को दोटूक कह दिया है कि प्रधान बदलना गुड्डे-गुडि्डयों का खेल नहीं है। हाईकमान अपना फैसला नहीं बदलेगा।

बघेल ने कहा कि चन्नी के साथ उनकी बात हुई है। चन्नी अभी बाहर हैं। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं सब के पास जाउंगा। बघेल का कहना है कि राजा वडिंग को 23 जिला प्रधानों का समर्थन है। मीटिंग में जिला प्रधान अपनी सहमति दे चुके हैं। बघेल का ये तल्ख रवैया तब माना जा रहा है, जब चन्नी गुट ने आरोप लगाया था कि उन्होंने हाईकमान को गुमराह किया। उन्हें गलत रिपोर्ट दी गई।

इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी तेवर दिखाते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के 22 में से 10 विधायक अलग हो गए और उसके बाद भी वो चुनाव में 92 जीत गए। अगर सीनियर लीडर पीछे रह गए तो नए लोग आएंगे। लोगों ने जो मन बना लिया है उसके साथ ही रहेंगे। उन्होंने चन्नी गुट का नाम लिए बगैर कहा कि आठ दस दिन देख लें। अगर उनकी अपील रिजेक्ट हो गई तो फिर से बात कर सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

6. हरियाणा CM पंजाब के क्लब में कार्यक्रम कर घिरे

73445577715617073886484205705555734447162031n17834 1783500581

लुधियाना के नामी सतलुज क्लब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्लब के कुछ सदस्यों ने डीसी को लिखित शिकायत देकर क्लब परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सवाल उठाए हैं। मेंबर्स का कहना है कि सतलुज क्लब के नियमों के अनुसार यहां किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि आयोजित नहीं की जा सकती।

दरअसल, 28 जून (रविवार) को एक भाजपा नेता ने सतलुज क्लब में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण का आयोजन करवाया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। क्लब के सदस्यों का आरोप है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह राजनीतिक था, जबकि क्लब के संविधान के अनुसार परिसर में किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि आयोजित नहीं की जा सकती।

वहीं, भाजपा नेता का कहना है कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण था, जिसे पीएमओ की ओर से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने क्लब में बुकिंग करवाई थी और निर्धारित भुगतान भी किया था (पढ़ें पूरी खबर)

7. SIR फॉर्म भरें, तभी मिलेगा मावां-धीयां योजना का लाभ

ezgif 6de01f31ce5c7cbd1783501627 1783508280

CM भगवंत मान ने कहा कि मावा धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि डाल दी गई है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस समय मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे।

उन्होंने कहा कि यदि फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं रहेगा। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं होगा तो मावा धीयां योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। SIR का फॉर्म जरूर भरें। अपना वोट बचाने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है। यदि किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो अपने स्थानीय वालंटियर से संपर्क करें।

योजना के तहत जिन महिलाओं ने स्कीम के लिए 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अब 1 अगस्त को 3 महीने की राशि जारी की जाएगी। उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर की राशि भेजी जाएगी। जबकि इससे पहले 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 3 महीनों की राशि एडवांस भेजी जा चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतें लोग

5fd057d8 e2e4 4fb4 8315 ff6a43351b2e1783432799 1783501776

मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में 8-9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पूरी तरह फैलने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अब केवल दो जिले ही शेष हैं। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके असर से राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे मानसून को मजबूती मिलेगी और अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है।

9. हाईकोर्ट बोला- गर्भावस्था में नौकरी से हटाना गलत

26817136276746623e21a871a1logo21658829566 1783502709

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने गर्भावस्था के दौरान मेडिकल कारणों से छुट्टी लेने पर नौकरी से हटाई गई संविदा टीजीटी (साइंस) टीचर को बड़ी राहत दी है। अदालत ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि 4 सप्ताह के भीतर शिक्षिका को नया नियुक्ति पत्र जारी किया जाए और उसके बाद 2 सप्ताह के भीतर उन्हें दोबारा नौकरी पर जॉइन कराया जाए। महिला टीचर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के एक स्कूल में तैनात हैं।

यह अंतरिम आदेश जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ ने महिला शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। शिक्षिका ने 16 मार्च, 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उनकी संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी गई थी। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 28 जनवरी 2027 को होगी।

याचिका के अनुसार नौकरी के दौरान शिक्षिका को गर्भावस्था से जुड़ी मेडिकल दिक्कतें हुईं। डॉक्टरों ने उन्हें 9 महीने तक पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने 9 अक्टूबर 2025 को मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई फैसला लेने के बजाय 16 मार्च 2026 को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बाद में 15 अप्रैल 2026 को उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके…

10. बकरियां बचाने पर पंजाबी वकील पर क्रिमिनल केस

पंजाब के एक युवक पर कैलिफोर्निया में दो बकरियों की जान बचाने के मामले में क्रिमिनल केस दर्ज कर दिया गया। जल्द मामले में कोर्ट ट्रायल शुरू होने जा रहा है। आरोपी की पहचान तजिंदर उर्फ ताज उप्पल के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया में वकील हैं और पशु अधिकारों से जुड़े अभियानों में एक्टिव रहते हैं।

केस के बाद अब उनकी नौकरी और वकील के लाइसेंस पर भी खतरा मंडरा रहा है। घटना 27 मई 2025 को स्ट्रैटफोर्ड इलाके की है। यहां वेरा गोट डेयरी से कुछ पशु-अधिकार कार्यकर्ताओं ने दो बकरी के बच्चों, फोबी और सीलिया को बाहर निकाला था। फार्म पर उनकी हालत ठीक नहीं थी। बाहर लाने के बाद डॉक्टरों ने जांच में उन्हें निमोनिया और आंखों की बीमारी से ग्रस्त पाया।

इलाज के बाद दोनों बकरियां ठीक हो गईं, लेकिन इसके बाद बकरी फार्म चलाने वाली फर्म ने उप्पल सहित 4 लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केस कर दिया। उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने प्राइवेट प्रॉपर्टी में ट्रेसपासिंग की और बकरियां चुरा लीं (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments