Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: PU छात्रा की मौत, स्टूडेंट्स का हंगामा;...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: PU छात्रा की मौत, स्टूडेंट्स का हंगामा; परिवार की कार खाई में गिरी, 5 मरे; युवतियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू का VIDEO वायरल – Chandigarh News


.

पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ी रही। जहां पर करंट लगने से PhD स्कॉलर युवती की मौत हो गई। जिसके बाद स्टूडेंट्स ने हंगामा कर दिया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. PU में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत, अगले महीने शादी थी

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की करंट लगने से मौत हो गई। वह गर्ल्स हॉस्टल से अपने विभाग में पढ़ाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक कच्चे रास्ते पर नीचे गिर पड़ी। यह देखकर स्टूडेंट्स उसे उठाने के लिए दौड़े।

जब तक वह युवती को अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाली युवती हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थी। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरूआती जांच में इसे करंट लगने से मौत माना जा रहा है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है।

वहीं, इस घटना से गुस्साए स्टूडेंट्स ने PU के वाइस चांसलर (VC) प्रो. रेणु विज के ऑफिस का घेराव कर दिया है। स्टूडेंट्स गेट तोड़कर अंदर घुस गए। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए यहां चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. केंद्र सरकार से प्राइवेट स्कूलों को झटका

17217335821723611749 11744428090177407008617852171 1785230820

प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी रोकने, फीस को रेगुलेट करने और स्कूलों पर कार्रवाई करने का मुख्य अधिकार राज्य सरकारों के पास है। चाहे स्कूल CBSE से जुड़ा ही क्यों न हों। यह जानकारी केंद्र सरकार ने लोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राजकुमार चब्बेवाल के सवाल के जवाब में दी है।

वहीं, यदि किसी अभिभावक को स्कूल से जुड़ी कोई शिकायत है, तो उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), राज्य की फीस रेगुलेटरी कमेटी या CBSE के आधिकारिक शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

हाल ही में पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर नियम बनाए हैं। पंजाब में 5% फीस ही स्कूल बढ़ा सकते हैं। हालांकि, स्कूल इस आदेश के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गए हैं। आज (28 जुलाई) को इस पर सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली डेट 4 अगस्त दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पहली बार बारिश का रेड अलर्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

gifs1717852148701785217740 1785230984

पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को पेड़-खंबों की आड़ न लेने और जलभराव वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 31 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। लगातार बारिश से भाखड़ा और पौंग डैम में पानी का स्तर डेंजर लेवल के पास पहुंच रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक भाखड़ा डैम को डेंजर लेवल तक पहुंचने में करीब 20 से 30 दिन और पोंग डैम को 15 से 25 दिन लग सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इनके फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं। जिससे पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इससे पंजाब में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

उधर, पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे पर बारिश के बीच कार खाई में गिर गई। जिससे इसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 महीने का बच्चा और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी लाशें कार में फंसी हुईं थी। मरने वालों में कार मालिक बच्चन सिंह, उनके बेटे रिपन, बहू रिंपी, भतीजी कीर्ति राणा और पोते की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

4. विदेश जाना अब और आसान, 27 इंटरनेशनल शहरों तक कनेक्टिविटी

ezgif 1d1a9ddf1b83a09017852114421785215211 1785231043

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों को आज बड़ी सुविधा मिली। भारत सरकार के नए इंटरनेशनल कनेक्टिविटी मॉडल के तहत एयर इंडिया की ‘ईजी कनेक्ट’ सेवा शुरू हो गई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सुबह इसका वर्चुअल उद्घाटन किया।

अब यात्री अमृतसर से ही अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक चेक-इन कर सकेंगे। दिल्ली पहुंचने पर दोबारा बैगेज चेक-इन, टर्मिनल बदलने और इमिग्रेशन की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। इससे अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया समेत 27 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक यात्रा पहले से तेज, आसान और सुविधाजनक होगी। इससे पंजाब के यात्रियों का समय बचेगा और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. युवतियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू के VIDEO वायरल

comp 15 51785174444 1785231117

बठिंडा में टैटू बनाते समय बनाए जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर टैटू आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट न करने की सख्त चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि शरीर के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए वीडियो सार्वजनिक करने से बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि निजी अंगों पर बनवाए गए टैटू कई बार शादी के बाद वैवाहिक जीवन में विवाद और परिवार टूटने की वजह बनते हैं।

इधर, विवादों में घिरे टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह पिछले 6 साल से लाइसेंस के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा है। टैटू ग्राहक की मांग पर बनाए जाते हैं और वीडियो भी उनकी सहमति से रिकॉर्ड व सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं, ताकि संभावित ग्राहकों तक उनके काम की जानकारी पहुंच सके। (पढ़ें पूरी खबर)

6. AAP सांसद सीचेवाल ने सिक्योरिटी लौटाने की इच्छा जताई

untitled17491222381785228974 1785231259

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी 6 पुलिसकर्मियों को वापस करने की इच्छा जताई है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर इन जवानों को थानों में तैनात करने की मांग की है। सीचेवाल का कहना है कि इससे क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होगी और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

डीजीपी को लिखे लेटर में सीचेवाल ने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात 6 जवानों में से 3 उनके पैतृक गांव सीचेवाल में रहते हैं, जबकि 3 जवान उनके साथ दौरों पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके गांव में एक ही रात में चोरी की 8 घटनाएं हुईं, जिनमें बिजली के तार तक चोरी कर लिए गए। वहीं, सुल्तानपुर लोधी में धार्मिक स्थलों पर भी अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

सीचेवाल ने अपने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, संबंधित डिप्टी कमिश्नर और जालंधर व कपूरथला के SSP के नाम लेटर भी भेजा है। उन्होंने मांग की है कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सुल्तानपुर लोधी और लोहियां खास थानों में भेजा जाए, जहां कर्मचारियों की भारी कमी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ADR रिपोर्ट- CM मान की संपत्ति सैनी-सुक्खू से भी कम

comp 181785223390 1785232659

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.97 करोड़ रुपए है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए है, जो मान से करीब 3 गुना अधिक है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7.81 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इन दोनों से आगे हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों की ओर से चुनावी शपथ पत्रों में दी गई जानकारी पर आधारित है। इसमें देश के 31 मुख्यमंत्रियों का विश्लेषण किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कनार्टक के सीएम डीके शिवकुमार देश में सबसे अमीर ज्यादा संपत्ति वाले सीएम है। उनकी कुल संपत्ति1,413 करोड़ करोड़ रुपए है। जबकि, सबसे कम संपत्ति जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की है। उन्होंने 55 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. बरजिंदर परवाना बोला- सरकार मेरा एनकाउंटर कर सकती है

aqnxy

दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा के प्रमुख और पटियाला हिंसा मामले में नामजद बरजिंदर सिंह परवाना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परवाना ने खुद को पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अज्ञात स्थान पर होने की बात कही है। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में परवाना ने कहा कि उसका एनकाउंटर किया जा सकता है। उसने सोशल मीडिया पर कुछ सीसीटीवी फुटेज भी साझा की हैं, जिनमें हथियारबंद पुलिसकर्मी उसके घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। परवाना ने आरोप लगाया कि सरकार उसे निशाना बनाना चाहती है, लेकिन वह इससे डरने वाला नहीं है।

परवाना ने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा। उसने यह भी कहा कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी वीडियो हो सकता है। परवाना ने दावा किया कि अगर अगले दो दिन तक उसका कोई वीडियो सामने नहीं आता तो इसे उसके एनकाउंटर के तौर पर समझा जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

9. जहरीली गैस रिसाव से 2 युवकों की मौत

whatsapp image 2026 07 28 at 1514081785231877 1785232097

पटियाला के दीप नगर इलाके में मंगलवार को मकान की सीवरेज लाइन साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बेरोजगार थे और निजी तौर पर लोगों के घरों में सीवरेज व नालियों की सफाई का काम करते थे।

परिजनों के अनुसार, आज (28 जुलाई) मकान की मुख्य सीवरेज लाइन साफ करने के लिए दोनों युवक अंदर उतरे, जहां जहरीली गैस का रिसाव हो गया। जिससे दोनों बेहोश होकर गिर पड़े और फिर नहीं उठे।

नगर निगम के पास सीवरेज सफाई के लिए नियमित और ठेके पर कर्मचारी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों द्वारा निजी तौर पर ऐसे कार्य करवाए जाते हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. जिस बाइक को पुलिस नहीं ढूंढ सकी, उसका चालान मालिक के पास पहुंचा

ezgifcom resize 581785169781 1785232471

चंडीगढ़ में चोरी हुई बाइक का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी, लेकिन ट्रैफिक कैमरों ने उसे सड़क पर दौड़ते हुए पकड़ लिया। बाइक चोरी होने के तीन दिन बाद उसका ट्रैफिक चालान सीधे मालिक के मोबाइल पर पहुंचा। तस्वीर में दो युवक बिना हेलमेट के चोरी की बाइक चलाते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद न बाइक बरामद हुई और न ही आरोपी पकड़े जा सके।

सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत के बाहर से चोरी हुई बाइक के मालिक सुनील गुप्ता का कहना है कि उन्होंने उसी दिन पुलिस में शिकायत देकर डीडीआर दर्ज कराई थी। काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस बाइक का पता नहीं लगा सकी। इस बीच चोरी के तीन दिन बाद ट्रैफिक चालान का मैसेज आया। चालान खोलने पर उसमें उनकी चोरी हुई बाइक की तस्वीर थी, जिसमें दो युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाते दिखाई दे रहे थे।

सुनील गुप्ता का कहना है कि जब ट्रैफिक कैमरे चोरी हुई बाइक की पहचान कर सकते हैं और उसका चालान जारी हो सकता है, तो पुलिस इन्हीं तस्वीरों के आधार पर चोरों तक भी पहुंच सकती थी। उनका आरोप है कि अब तक न बाइक बरामद हुई है और न ही चोरी के आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके बजाय पुलिस उन्हें ही बार-बार अलग-अलग औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बुला रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments