Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: दंपती का जहर खाकर सुसाइड; महिलाओं को...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: दंपती का जहर खाकर सुसाइड; महिलाओं को फ्री iPhone मिलेगा; गर्लफ्रेंड से मिलने 1000Km दूर पहुंचा – Chandigarh News


.

पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर दंपती के सुसाइड से जुड़ी रही। दोनों विदेश जाने के लिए शादी करके जीरकपुर के एक PG में रह रहे थे। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. दंपती ने सल्फास खाया, दोनों की मौत

चंडीगढ़ से सटे मोहाली जीरकपुर में दंपती ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी गगनदीप कौर और पति हाकम सिंह दोनों की मौत हो गई। दोनों विदेश जाने के लिए शादी करके जीरकपुर के एक PG में रह रहे थे। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला।

इसमें स्कूल के सहपाठी रहे एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए ठगने का आरोप है। एजेंट ने पहले कनाडा भेजने, फिर जॉर्जिया और इटली भेजने का झांसा दिया। दोनों ने उसे 18-18 लाख रुपए दिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा गया। पुलिस सुसाइड नोट और लेन-देन की जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर)

2. जेल में बंद पपलप्रीत को उम्मीदवार बनाया

416799730581787374100 1787379995

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के संगठन अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मजीठा सीट से पपलप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पपलप्रीत अमृतपाल के प्रमुख सहयोगी और पूर्व मीडिया सलाहकार रहे हैं। वह फिलहाल गोइंदवाल साहिब जेल में NSA के तहत बंद हैं।

संगठन इससे पहले बसी पठाना से सतवंत सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुका है। मजीठा SAD का मजबूत गढ़ है, जहां गनीव कौर मजीठिया विधायक हैं। 41 वर्षीय पपलप्रीत कंप्यूटर साइंस में PG डिप्लोमा कर चुके हैं। उन पर 2015 में देशद्रोह, UAPA समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पपलप्रीत की अमृतपाल की फरारी के वक्त रेहड़े पर बाइक लादकर ले जाने की फोटो खूब वायरल हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. हवारा ने कस्टडी पैरोल से किया इनकार

radicals name jagtar singh hawara new akal takht c 1787380949

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में मंडोली जेल में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए मंजूर कस्टडी पैरोल लेने से इनकार कर दिया है। हाई-रिस्क कैदी होने के कारण उसे तीन दिन की कस्टडी पेरोल के दौरान सशस्त्र पुलिस सुरक्षा दी जानी थी, लेकिन हवारा ने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने से मना कर सामान्य पेरोल की मांग की है।

अब जेल के शीर्ष अधिकारी उसके अनुरोध पर फैसला लेंगे। इससे पहले CM भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पेरोल देने की सिफारिश की थी। हवारा की 80 वर्ष से अधिक उम्र की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। 31 अगस्त 1995 के बम धमाके में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। हवारा को 2007 में मौत की सजा हुई, जिसे 2010 में उम्रकैद में बदला गया (पढ़ें पूरी खबर)

4. फैक्ट्री मालिक की गला काटकर हत्या

ezgifcom add image1787385807 1787390202

लुधियाना में कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले एक 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के एक दोस्त पर लगा है जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।

पुलिस ने बताया है कि मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोटो स्विच ऑफ आ रहा है। मृतक की पहचान जतिंदर राजपूत के रूप में हुई है। लुधियाना के हैबोवाल थाना के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में उसकी फैक्ट्री है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. सैनिटाइजर छिड़ककर लड़की को आग लगाई

comp 12 81787386989 1787390405

मोहाली में नाबालिग लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया। एक युवक उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने इसका विरोध किया तो शुक्रवार को वह दो साथियों के साथ घर पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी।

इसके बाद कमरे को बाहर से लॉक कर आरोपी फरार हो गए। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। किशोरी को जब तक कमरे से निकाला तब तक वो करीब 80% झुलस चुकी थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से किशोरी पर उससे बात करने का दबाव बना रहा था और कई बार राह चलते छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत एक महीने पहले उन्होंने पुलिस को भी दी तो उसने तब माफी मांग ली थी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. स्कूल बस में लगी आग, खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकाला

dbgifmagic 18 1787394932

बठिंडा में प्राइवेट स्कूल बस में आग लग गई। इस बस में करीब 35 स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना बीबी वाले रोड पर बर्गर किंग के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यह बस सिल्वर ऑक्स स्कूल की थी। बस के ड्राइवर बब्बू नंद लाल ने बताया कि जब वह बच्चों को स्कूल से घर छोड़ रहे थे, तभी बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत बस को किनारे रोका। ड्राइवर ने बच्चों की मदद से कुछ खिड़कियां तोड़ीं और बच्चों को बाहर निकाला। (पढ़ें पूरी खबर)

7. CM की पत्नी पर लगे आरोपों का NHRC ने लिया संज्ञान

untitled1701150172 1787395526

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सीएम भगवंत मान की पत्नी पर रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोपों का संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) दाखिल करने को कहा है।

नोटिस में एक रिटायर्ड जज के सार्वजनिक रूप से दिए गए कथित बयान का उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पंजाब में एक रेप केस को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, यह मांग पंजाब के सीएम की पत्नी द्वारा की गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. नानकसर गुरुद्वारे में बेअदबी, पेचकस मार 2 घायल किए

dbgifmagic 41787375910 1787380736

कनाडा के एडमंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब में 21 अगस्त सुबह करीब 5 बजे बेअदबी की कोशिश हुई। 27 साल का युवक पेचकस लेकर गुरुद्वारे में घुसा और गुरु ग्रंथ साहिब की ओर बढ़ने लगा। रोकने पर उसने दो सेवादारों पर पेचकस से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। संगत ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से वांटेड था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। वह घटना से एक दिन पहले ही गंभीर हमले और पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में जेल से रिहा हुआ था। उसे हाफवे हाउस जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। (पढ़ें पूरी खबर)

9. महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त iPhone

dbgifmagic 45 1787380585

कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने अब चंडीगढ़ की महिलाओं को फ्री iPhone देने का ऐलान किया है। त्रेहन का कहना है कि 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं का WhatsApp ग्रुप बनाया जाएगा। उन्हें दिए नंबर पर फोन कर ग्रुप में जुड़ना होगा और ‘जय माता दी’ लिखना होगा। लकी ड्रॉ की तारीख और iPhone की संख्या बाद में घोषित होगी। रोज करीब 5 ड्रॉ निकालने की योजना है।

ग्रुप में मोबाइल स्क्रीन स्क्रॉल कर नाम रुकने वाली महिला को विजेता बनाया जाएगा। इससे पहले चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर बारिश और पुलिस हिरासत के कारण नहीं लग सका। उन्होंने कहा कि परमिशन न मिलने से अब मंदिर-गुरुद्वारों में 500 और 1,000 रुपए के पेट्रोल कूपन बांटे जाएंगे। राकेश त्रेहन मूल रूप से अमृतसर के हैं और डिजिटल करेंसी, ऑनलाइन फाइनेंस, ट्रेडिंग व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके

10. नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने 1000Km दूर पहुंचा बॉयफ्रेंड

newsroom composite 730x548 13 1787381420

प्रयागराज की 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने उसका कथित बॉयफ्रेंड यूपी से लुधियाना पहुंच गया। दोनों ने घर से निकलकर फोकल पॉइंट में रहने की योजना बनाई, लेकिन परिवार ने मोबाइल लोकेशन से दोनों को ढूंढ निकाला। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के फोन की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद परिजन फोकल प्वाइंट पहुंचे और पहले नाबालिगा को सड़क पर घूमते पकड़ लिया।

कुछ देर बाद आरोपी भी वहां पहुंचा तो परिवार ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिगा को करीब 14 दिन अपने साथ रखे रहा। आरोपी ने पुलिस को अपनी उम्र भी 15 साल बताई है, जिसकी जांच चल रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments