Last Updated:
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर गांव कोंतरपुर के पास तेज रफ्तार टूरिस्ट स्लीपर बस ने 6 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी और हाईवे जाम कर दिया. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बस चालक हादसे के बाद फरार हो गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पठानकोट हाईवे पर बस की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है.
Road Accident: पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर कौंतरपुर गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार टूरिस्ट स्लीपर बस ने सड़क पर जा रहे 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी और हाईवे पर जाम लगा दिया.
- जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट स्लीपर बस जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही थी. जैसे ही बस गांव कोंतरपुर के पास पहुंची, उसने छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
- दर्दनाक हादसे की चपेट में आने वालों में बाइक सवार दो युवक, स्कूटी सवार एक महिला, एक छोटी बच्ची और पैदल चल रहे दो लोग शामिल हैं.
- हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
- हादसे के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा भड़का कि उन्होंने बस को आग के हवाले कर दिया. हाईवे पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं.
- काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सड़क से जाम हटवाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर बड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया और यातायात फिर से शुरू कराया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फरार बस चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें



