Homeअपराधपति की चीख सुनकर पूल की ओर दौड़ी पत्नी, पानी में बेसुध...

पति की चीख सुनकर पूल की ओर दौड़ी पत्नी, पानी में बेसुध मिले स्लोवाकियाई टूरिस्ट, करंट से 2 विदेशी नागरिकों की मौत


होमताजा खबरदेश

पानी में बेसुध मिले स्लोवाकियाई टूरिस्ट, करंट से 2 विदेशी नागरिकों की मौत

Last Updated:

बेंगलुरु के कॉनराड होटल में स्विमिंग पूल में करंट उतरने से दो विदेशी टूरिस्ट की मौत हो गई. मृतकों में स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वाट और जर्मनी के अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन शामिल हैं. हादसे के वक्त जुराज की पत्नी सिल्विया ने चीख सुनी और पूल की ओर दौड़ीं. वहां उनके पति पानी में बेसुध पड़े मिले. उन्हें बचाने की कोशिश में होटल का पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी और अमेरिकी टूरिस्ट मैथ्यू डीसेंटिस भी घायल हो गए. मामले में होटल मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

Zoom

बेंगलुरु के कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में कथित करंट लगने से दो विदेशी टूरिस्ट की मौत का मामले सामने आया है. (AI प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु के एक लग्जरी होटल में छुट्टियां मनाने आए दो विदेशी टूरिस्ट की मौत का मामला सामने आया है. होटल के स्विमिंग पूल में करंट उतरने से स्लोवाकिया और जर्मनी के दो नागरिकों की जान चली गई. हादसे के दौरान दो अन्य लोग भी उन्हें बचाने की कोशिश में घायल हो गए. इनमें एक अमेरिकी टूरिस्ट और होटल का पूल अटेंडेंट शामिल हैं. मामले में होटल मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस दर्दनाक हादसे की कहानी मृतक स्लोवाकियाई टूरिस्ट की पत्नी के बयान से सामने आई है. अपनी एफआईआर में उन्‍होंने बताया है कि पति की चीख सुनकर पत्नी पूल की तरफ दौड़ीं थी, लेकिन वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उनके पति पानी में बेसुध पड़े थे.

पति की चीख सुनकर दौड़ी पत्नी, पूल में मिला बेसुध

  • एफआईआर में बताया गया है कि स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वाट अपनी 47 वर्षीय पत्नी सिल्विया होतुआतोवा के साथ भारत घूमने आए थे. दोनों 20 अक्टूबर को भारत पहुंचे थे और 30 अक्टूबर को बेंगलुरु के कॉनराड होटल में चेक-इन किया था.
  • 30 अक्टूबर की शाम करीब 5:15 बजे जुराज होटल के स्विमिंग पूल में तैरने गए थे. इसी दौरान पूल के पास से चीख सुनाई दी. आवाज सुनते ही सिल्विया वहां पहुंचीं. उन्होंने देखा कि उनके पति पानी में बिना किसी हरकत के पड़े थे.
  • शिकायत में बताया गया है कि इसके बाद होटल का एक स्टाफ मेंबर जुराज को बचाने के लिए पूल में कूद गया. लेकिन इस कोशिश में वह खुद भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया. वहीं, इस दौरान, लोगों की बचाने की कोशिश कर रहा एक अन्‍य शख्‍स को भी बिजली का करंट लगा है.
  • इसके बाद होटल स्टाफ ने बिजली सप्लाई बंद कर दी, ताकि दूसरे लोग इसकी चपेट में न आएं. इसके बाद पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत जरूरी कोशिशें की गईं. इस बीच, अमेरिकी टूरिस्ट मैथ्यू डीसेंटिस को सफलतापूर्वक रिवाइव कर लिया गया.
  • हादसे में जुराज होर्वाट और जर्मनी के नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन की मौत हो गई. वहीं, अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डीसेंटिस और पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया. दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

होटल मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा बेंगलुरु के हलासुरु इलाके में स्थित कॉनराड होटल में हुआ. होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में यह घटना हुई थी. पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे मृतक जुराज होर्वाट की पत्‍नी सिल्विया ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. एफआईआर में होटल मैनेजमेंट को आरोपी बनाया गया है. मामला लापरवाही समेत संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलेक्जेंडर के परिवार ने स्विमिंग पूल के रखरखाव और होटल में मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने मामले की विस्तृत जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की मांग की है.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments