Homeअपराधपत्नी को विदा नहीं किया तो भड़का जवाई, मामा ससुर पर सरिए...

पत्नी को विदा नहीं किया तो भड़का जवाई, मामा ससुर पर सरिए से किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस


होमताजा खबरक्राइम

पत्नी को विदा नहीं किया तो भड़का जवाई, मामा ससुर पर सरिए से किया जानलेवा हमला

Last Updated:

Kota News: कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. पत्नी को पीहर से साथ नहीं भेजने की बात पर नाराज दामाद ओमप्रकाश ने अपने मामा ससुर फुलचंद पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया. हमले में 53 वर्षीय फुलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मंडाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Zoom

पत्नी को विवाद नहीं करने पर दामाद ने मामा ससुर को मारकर किया जख्मी

कोटा. राजस्थान के कोटा ग्रामीण क्षेत्र के मंडाना थाना इलाके में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सिंहपुरा गांव में पत्नी को पीहर से साथ नहीं भेजने की बात को लेकर नाराज एक दामाद ने अपने मामा ससुर पर सरिए से हमला कर दिया. हमले में 53 वर्षीय फुलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.बताया जा रहा है कि सिंहपुरा निवासी फुलचंद के यहां उनका रिश्तेदार ओमप्रकाश पहुंचा था.

ओमप्रकाश अपनी पत्नी को ससुराल से साथ ले जाना चाहता था. इसी बात को लेकर परिवार के लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पास में रखा लोहे का सरिया उठा लिया और फुलचंद पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सरिए से किए गए वार में फुलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

पुलिस ने घायल और परिजनों के बयान के आधार पर मामला किया दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर मंडाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस ने घायल और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी को पीहर से नहीं भेजने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

पुलिस के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद के कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आ सके. ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. वहीं घायल के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल मंडाना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकेगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments