Homeटेक्नोलॉजीपश्चिम बंगाल सरकार ने BSF को 27 किलोमीटर जमीन सौंपी: 600...

पश्चिम बंगाल सरकार ने BSF को 27 किलोमीटर जमीन सौंपी: 600 KM बॉर्डर अभी बिना फेंसिंग; CM बोले- घुसपैठियों को पकड़कर सुरक्षा बल को देंगे


कोलकाता30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में बुधवार को जमीन सौंपने के फैसले की जानकारी देते CM सुवेंदु अधिकारी।

पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की 27 किलोमीटर जमीन BSF को सौंपी। इस पर फेंसिंग लगाने और सुरक्षा स्ट्रक्चर बनाया जाएगा।

CM सुवेंदु ने कोलकाता में BSF को जमीन देने के लिए हुई बैठक में कहा कि कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आगे जहां भी सीमा सुरक्षा के लिए जमीन की जरूरत होगी, राज्य सरकार उसे BSF को उपलब्ध कराएगी। अधिकारी ने कहा कि राज्य की 2200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा में से करीब 1600 किलोमीटर हिस्से में फेंसिंग हो चुकी है, जबकि लगभग 600 किलोमीटर सीमा अब भी बिना फेंसिंग के है।

CM ने कहा कि सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए फेंसिंग का काम तेजी से पूरा करना जरूरी है।

इसी बीच, सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने “वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण” की वजह से BSF को जमीन नहीं दी।

unnamed 20 1778490157

जो लोग CAA के दायरे में नहीं आते, उन्हें घुसपैठिया माना जाएगा

CM अधिकारी ने यह भी कहा कि पिछले कई सालों से सीमा वाले जिलों में BSF, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बैठकें नहीं हो रही थीं। अब इन बैठकों को फिर से शुरू कर दिया गया है और आगे नियमित रूप से बैठकें होंगी।

अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर सुवेंदु ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब राज्य पुलिस पकड़े गए घुसपैठियों को सीधे BSF को सौंपेगी। केंद्र सरकार ने पिछले साल इस संबंध में राज्य को पत्र भेजा था, लेकिन पिछली सरकार ने इसे लागू नहीं किया।

उन्होंने कहा, “जो लोग CAA के दायरे में नहीं आते, उन्हें घुसपैठिया माना जाएगा। राज्य पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर BSF को सौंपेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को बाद में डिपोर्ट किया जाएगा।

यह फैसला सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

बांग्लादेश से लगती है बंगाल की 2216 किमी सीमा

भारत, बांग्लादेश के साथ 4,097 किलोमीटर लंबी बॉर्डर शेयर करता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार लगभग 3,240 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लगाई जा चुकी है और लगभग 850 किलोमीटर, जिसमें 175 किलोमीटर का दुर्गम भूभाग भी शामिल है, इस पर बाड़बंदी होनी बाकी है।

CM अधिकारी ने दावा किया कि प्रस्तावित 127 किलोमीटर के खंड में से केवल लगभग 8 किलोमीटर के हिस्से को ही ममता बनर्जी की सरकार के कार्यकाल में फेंसिंग की गई थी।

पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ लगभग 2,216 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। यह भारत-बांग्लादेश की सबसे लंबी स्टेट बॉर्डर है।

2021 में केंद्र सरकार ने बंगाल में बॉर्डर पर BSF के अधिकार क्षेत्र को 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी कर दिया था। यानी BSF 50km तक के इलाके में तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती कर सकती है।

तत्कालीन ममता सरकार ने इसे राज्य के मामलों में हस्तक्षेप बताया था। दिसंबर 2021 में बंगाल विधानसभा में इसके खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित किया था।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार: बिहार के बक्सर, यूपी के अयोध्या से पकड़ाए; 6 मई को चंद्रनाथ का मर्डर हुआ था

comp 145 71778478513 1778488272

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बिहार और यूपी से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को बंगाल ले जाया गया है। बंगाल CID ने बताया कि बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से राज सिंह को रविवार रात हिरासत में लिया गया था। इन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments