Last Updated:
Alwar Firing Case: अलवर में बुर्जा के पास पेट्रोल पंप सेल्समैन सचिन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला प्रेम प्रसंग का निकला, जिसमें सेल्समैन द्वारा आरोपी की प्रेमिका को फोन करना मुख्य वजह थी. आरोपी ने साजिश के तहत कठूमर से बाइक चोरी की, पेट्रोल पंप पर सचिन की फोटो भेजकर प्रेमिका से पुष्टि करवाई और फिर गोली मार दी. सचिन को जयपुर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी से हथियार बरामद कर लिए हैं.
अलवर पेट्रोल पंप फायरिंग मामला: प्रेम प्रसंग के चलते रची गई थी साजिश, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Alwar Firing Case: अलवर सदर थाना क्षेत्र में स्थित बुर्जा के पास एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को दिनदहाड़े गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला किसी सामान्य विवाद का नहीं, बल्कि एक प्रेम प्रसंग का निकला. इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने पूरी साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से बेनकाब कर दिया है.
जांच में सामने आया कि घायल सेल्समैन सचिन लगातार एक महिला को फोन किया करता था. वह महिला गोली मारने वाले आरोपी की प्रेमिका थी. महिला ने अपने प्रेमी को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी ने सचिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने कठूमर क्षेत्र से एक बाइक चोरी की और उसी के जरिए बुर्जा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा.
अलवर के बुर्जा में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े सेल्समैन को गोली मारने की घटना अत्यंत भयावह, निंदनीय और भाजपा सरकार के जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है।
भाजपा सरकार के शासन में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अलवर में आए दिन चोरी, लूट, डकैती, फायरिंग और हत्याओं की… pic.twitter.com/M2PGsoBIr2



