Homeटेक्नोलॉजीपीएम केयर्स में घरेलू डोनेशन 30 फीसदी घटा: 479 करोड़ रुपए...

पीएम केयर्स में घरेलू डोनेशन 30 फीसदी घटा: 479 करोड़ रुपए रहा, विदेशी दान 18 फीसदी घटकर 92.8 लाख रुपए; फंड में अभई 8,452 करोड़ रुपए




पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 2024-25 में 30फीसदी घटकर करीब 479 करोड़ रुपए रह गया। विदेशी दान भी 18 फीसदी घटकर 92.8 लाख रुपए रह गया है। फंड की ताजा ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक पीएम केयर्स फंड में कुल 8,452 करोड़ रुपए जमा थे। एक साल पहले 31 मार्च 2024 को यह रकम 7,173 करोड़ रुपए थी। इस रकम में 7,846 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट और 605 करोड़ रुपए सेविंग्स बैंक अकाउंट में रखे गए थे। पिछले साल 681.8 करोड़ घरेलू दान मिला साल 2023-24 में पीएम केयर्स फंड में को घरेलू दान के तौर पर 681.8 करोड़ रुपए मिले थे। इसी साल विदेशी दान से 1.13 करोड़ रुपए मिले थे। साल 2024-25 में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम पर 87.8 लाख रुपए खर्च किए गए। पिछले साल इस स्कीम पर 15.37 करोड़ रुपए खर्च हुए। साल 2024-25 में फंड से कुल 87.85 लाख रुपए का भुगतान किया गया। पिछले साल यह रकम 15.6 करोड़ रुपए थी। विदेशी दान में भी कमी विदेशी योगदान में इससे भी ज्यादा गिरावट आई। यह 2020-21 में 495 करोड़ रुपए था, जो अगले दो वित्त वर्षों में घटकर क्रमश: 40 करोड़ रुपए और 2.57 करोड़ रुपए रह गया। अब विदेशी योगदान 92.8 लाख रुपए है। यह 2019-20 में मिले 39.7 लाख रुपए के बाद सबसे कम रकम है। ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर खरीदने पर खर्च हुई रकम —————————– ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली-IIT में मोदी बोले- सिर्फ सवाल मत पूछिए,समाधान भी खोजें:अगले 35 साल आप जो करेंगे, वह विकसित भारत का आधार होगा नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को कई सीख दीं। उन्होंने कहा, ‘हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। इस पीढ़ी के लिए आने वाला समय और बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यह समझें कि अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा।’ पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments