दोनों सदनों में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा- कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। पीएम मोदी का पूरा वीडियो देखिए… 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में 17 मिनट में 8 लाख लाइक पीएम ने 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में पेपर लीक और छात्रों से जुड़ी बातें कीं। महज 17 मिनट में उनके वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा लाइक आ गए। पीएम ने वीडियो में कहा- साथियों, आश्वस्त परीक्षा पद्धति के लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो या राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो- क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। साथ-साथ, फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग- उनको बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कठोर कानूनों की भी जरूरत है। हम संसद में बिल लेकर के गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, गत दो दिन संसद के दोनों सदनों में अधिकतम मान्य सांसदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है। और आज दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है। अब आश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण हुआ है। काम आगे भी चलता रहेगा। हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। इस विश्वास के साथ साथियों, आइए हम सब मिलकर के विकसित भारत के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर के चलें। बहुत-बहुत धन्यवाद! 8 दिन में पीएम को चौथा वीडियो पीएम पिछले 8 दिनों में इंस्टाग्राम पर 4 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पूरा वीडियो देखें… 23 जुलाई: आधी रात को मोदी का ऐलान- संसद में आएगा पेपर लीक संशोधन बिल 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर पोस्ट किए गए 2.56 मिनट के वीडियो मैसेज में मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया… उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है। 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने शुक्रवार रात को वीडियो जारी कर कहा- थैंक यू फ्रेंड्स! कल (गुरुवार) देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, थैंक्स टू एव्रीबॉडी। यह आपका प्यार बना रहेगा तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों। पेपर लीक के खिलाफ बनी कॉकरोच पार्टी, अनशन, प्रदर्शन फिर इस्तीफा 3 मई को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आंदोलन में बदला। सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। जंतर-मंतर पर करीब 36 दिन प्रदर्शन हुआ। आखिर में 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। कल संसद में जितेंद्र सिंह पेपर लीक से जुड़ा बिल पेश करेंगे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कॉकरोच पार्टी के आंदोलन खत्म होने के बाद संसद में सोमवार को पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा बिल पेश किया जाएगा। इस बिल का नाम ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में बिल पेश करेंगे। बिल के जरिए 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी। —————————– ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं। पीएम ने कहा- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
पीएम बोले- हर राज्य पेपर लीक से परेशान: शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे; दोनों सदनों में पेपर लीक संशोधन बिल पास
RELATED ARTICLES



