Homeटेक्नोलॉजीपीएम मोदी का चेन्नई दौरा, ट्रेन में सफर करेंगे: मेट्रो के...

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, ट्रेन में सफर करेंगे: मेट्रो के फेज-2 रूट का उद्घाटन; पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर रोक




पीएम मोदी आज चेन्रई दौरे पर रहेंगे। वे चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन करेंगे। मोदी इस रूट पर पूनमल्ली से पोरुर तक ट्रेन में सफर भी करेंगे। दौरे से पहले कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने मीनंबक्कम, गिंडी, कोट्टूरपुरम, पोरूर और नंदंबक्कम के आसपास के इलाकों को रेड जोन घोषित किया है। 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद ये पीएम मोदी का पहला चेन्नई दौरा है। वेल्लोर कैंटोनमेंट स्टेशन का 11 उद्घाटन पीएम मोदी ब्रिटिश दौर के बहाल वेल्लोर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे। यह स्टेशन वेल्लोर शहर में 16वीं सदी के किले के पास स्थित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मोदी चेन्नई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई में वे राज्य में दक्षिण रेलवे के पूरे हो चुके कई कामों का उद्घाटन करने वाले हैं। वेल्लोर कैंटोनमेंट स्टेशन तिरुवन्नामलाई और तिरुपति जैसे दो तीर्थस्थलों के बीच स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, बहाली के बाद लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 15 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात दौरे को देखते हुए चेन्नई में पांच स्तर का कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। शहर भर की सुरक्षा के लिए करीब 15,000 पुलिस जवान और आला अधिकारी तैनात किए गए हैं। चेन्नई एयरपोर्ट, पोरूर बाईपास मेट्रो स्टेशन, आईआईटी मद्रास, चेन्नई ट्रेड सेंटर और गिंडी राजभवन जैसे अहम ठिकानों पर पहरा बेहद सख्त कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने सीनियर अफसरों के साथ पूरी तैयारी का जायजा लिया है और शहर भर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। ————————————————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी 50 मिनट में 19 बार बोले-वी विल डू इट:कहा- भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा; बतौर PM-CM 25 साल पूरे, रिकॉर्ड बनाया ‘वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।’ पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का 19 बार जिक्र किया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments