Homeअपराध“फीस माफ कर दूंगा, बस…” गलत हरकत के आरोप में छात्रा ने...

“फीस माफ कर दूंगा, बस…” गलत हरकत के आरोप में छात्रा ने प्रिंसिपल के चेहरे पर पोती कालिख, सहेली ने दिया साथ


होमताजा खबरक्राइम

पुष्कर: छेड़छाड़ के आरोपों के बाद छात्रा ने प्रिंसिपल के चेहरे पर पोती स्याही

Last Updated:

Pushkar Ajmer School Incident: अजमेर के पुष्कर स्थित कड़ेल गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा से फीस के बदले अनुचित मांग और छेड़छाड़ करने के आरोप में ग्रामीणों ने प्रिंसिपल सुशील कुमार रिणवा का मुंह काला कर दिया. पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी की पिटाई की. सहेली द्वारा लाए गए काले रंग से छात्रा ने प्रिंसिपल का मुंह काला किया. पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पोक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Pushkar School Scandal: 12वीं की छात्रा से फीस के बदले गंदी मांग, छात्रा ने प्रिंसिपल का मुंह काला कर सिखाया सबक

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र स्थित कड़ेल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से एक बेहद झकझोर देने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है. स्कूल के प्रिंसिपल सुशील कुमार रिणवा पर 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार, छेड़छाड़ और गलत नीयत से दबाव बनाने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. घटना का खुलासा होते ही पूरे इलाके में ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा जब स्कूल में अपनी फीस से जुड़ी बात करने गई और उसने कहा कि उसके पिता की सैलरी आते ही वह दो दिन में पैसे जमा करा देगी, तो आरोप है कि प्रिंसिपल ने अपनी मर्यादा लांघ दी. प्रिंसिपल ने फीस माफ करने या रियायत देने के बदले छात्रा पर स्कूल के समय के बाद रुकने और उसके साथ समय बिताने का गंदा दबाव बनाया. इतना ही नहीं, आरोप है कि प्रिंसिपल रूम में अकेले में उसके साथ बदसलूकी और गलत तरीके से छूने का प्रयास भी किया गया.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments