बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कानूनी नोटिस भेजा। उन्होंने महुआ से ₹10 करोड़ का मुआवजा और बिना शर्त माफी मांगी है। साथ ही, कानूनी खर्चों के लिए ₹50 हजार की मांग की है। नोटिस में महुआ से 24 घंटे के भीतर विवादित 2 पोस्ट हटाने, लिखित माफी मांगने और भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन देने को कहा गया है। मनोज पहले राज्य में SIR के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी थे। दरअसल, महुआ ने पोस्ट में अग्रवाल पर बंगाल में लाखों वैध मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया था। अग्रवाल के वकील ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों और कानून के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी निभाई है। खबर अपडेट हो रही है
Source link
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस: ₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप
RELATED ARTICLES