पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। वे यहां की एक होटल में रुके थे। सुबह जब वे सो रहे थे तभी करीब 4.30 बजे होटल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। होटल में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। हादसे में बची कोलकाता की एक महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत: AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा; सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे
RELATED ARTICLES



