Homeटेक्नोलॉजीबंगाल में मछुआरों ने हाथी के डूबते बच्चे को बचाया,VIDEO: हथिनी...

बंगाल में मछुआरों ने हाथी के डूबते बच्चे को बचाया,VIDEO: हथिनी मां ने थपकी दी, फिर दुलारा




पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मछुआरों ने तेज बहाव में बह रहे हाथी के एक बच्चे की जान बचाई। गजोल्डोबा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हाथियों का झुंड तीस्ता नदी पार कर रहा था, तभी तेज धारा में बच्चा झुंड से अलग हो गया। तीस्ता नदी में मछली पकड़ रहे पांच मछुआरों ने बच्चे को पानी में संघर्ष करते देखा। उन्होंने दो नावों से करीब 4 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। इसके बाद तीन मछुआरे पानी में उतरे और बच्चे को नाव पर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चे को वन विभाग को सौंप दिया गया। उसे तुरंत इलाज दिया गया और उसकी मां की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद वन विभाग, स्थानीय लोगों और मछुआरों ने बच्चे को उसकी मां से मिला दिया। मां हथिनी बच्चे के पास पहुंची और उसे थपकी दी। इसके बाद उसने बच्चे को दुलारा और दूध पिलाया। देखें पूरे घटनाक्रम की 4 तस्वीरें… वन विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों की समय पर की गई मदद की सराहना की। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मामलों में बच्चे को जल्द उसकी मां से मिलाना बेहद जरूरी होता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments