Homeटेक्नोलॉजीबंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत: क्राइम...

बंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान रिवॉल्वर छीनी थी; राज्य में रेप के रोज 17 मामले


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Rape Murder Accused Killed In Police Encounter | Gaighata News

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने पास की नहर में छिपकर अपना बचाव किया।

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। सोमवार रात क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

पश्चिम बंगाल में 1 मई से 24 सितंबर तक रेप के 2,454 मामले दर्ज हुए। यानी इन पांच महीनों में हर दिन औसतन करीब 17 रेप के मामले सामने आए। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत की यह तीन महीने में दूसरी घटना है।

एनकाउंटर में मारे गए आरोपी की तस्वीर।

एनकाउंटर में मारे गए आरोपी की तस्वीर।

अस्पताल में आरोपी को मृत घोषित किया

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने के बाद आरोपी को चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने रिवॉल्वर कैसे छीनी और फायरिंग तक घटनाक्रम कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा सकती है।

फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने पास की नहर में छिपकर बचाव किया। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। आरोपी के परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। इलाके में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

म्यूजिक प्रोग्राम में गई थी छात्रा, अगली सुबह शव मिला

पुलिस के मुताबिक, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। वह शनिवार रात अपने घर के पास एक म्यूजिक प्रोग्राम में गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे फोन आने के बाद वह प्रोग्राम से चली गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

रविवार सुबह उसका शव गायघाटा इलाके में एक पड़ोसी के घर के बाहर मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में छात्रा के सिर और चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।

जुलाई में बच्ची से रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर हुआ था

जुलाई में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी की भी पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी।

बंगाल में 5 महीने में रेप के 2,454 और हत्या के 600 मामले

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1 मई से 24 सितंबर के बीच रेप के 2,454, हत्या के 600, हत्या की कोशिश के 13,114 और गंभीर चोट पहुंचाने के 32,341 मामले दर्ज हुए।

ये आंकड़े राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के हवाले से RTI के जवाब में सामने आए हैं। RTI आवेदन TMC नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने दाखिल किया था।

774a0fa8 5ae5 4d89 89a7 d3fb505ba8b7 1793079374692

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

कोलकाता पंडाल में भगदड़ का VIDEO: बारिश में सैकड़ों लोग दौड़कर अंदर घुसे, संकरे रास्ते में दबे, महिलाएं-बच्चे चीखने लगे; 19 मौतें

unnamed 40 1792315281762

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दो वीडियो सामने आए हैं। 27 सेकेंड के एक वीडियो में बारिश के बीच सैकड़ों लोग दौड़ते हुए पंडाल में घुसते दिख रहे हैं। पंडाल के अंदर के एक अन्य वीडियो में संकरे रास्ते में लोगों की भारी भीड़ फंसी दिख रही है। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे और दबाव के कारण हिलने-डुलने तक की जगह नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments