Homeअपराधबातों में नहीं आई माशूका तो उसके पति को भेज दी अश्लील...

बातों में नहीं आई माशूका तो उसके पति को भेज दी अश्लील वीडियो, पत्नी के संबंध देख… लड़के ने फिर किया दुष्कर्म


Last Updated:

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और एक महिला का घर उजाड़ने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है. लड़के के ब्लैकमेल न होने पर प्रेमी ने लड़की की अश्लील फोटो उसके पति को भेज दी. जिसके बाद हंगमा मच गया.

Zoom

शादी का झांसा देकर रेप, ब्लैकमेल और पति से अलग कराने का सनसनीखेज मामला

ग्वालियर. ग्वालियर में शादी का झांसा देकर रेप, ब्लैकमेल और पति से अलग कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सहेली के भाई ने पहले युवती से प्यार का नाटक कर शारीरिक संबंध बनाए. फिर युवती की शादी कही और होने के बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा. जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने उसके पति को अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर घर तुड़बा दिया. इसके बाद फिर संबंध बनाकर शादी से मुकर गया. जिस पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुश्फिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है.

दअरसल, महिला थाना पुलिस से 26 साल की महिला ने थाने आकर शिकायत की है कि उसकी दोस्ती साल 2025 में मुश्फिक हुसैन निवासी तेली की बजरिया से हुई थी. मुश्फिक उसकी सहेली का भाई है. दोस्ती होने के बाद मुश्फिक ने उससे प्यार का इजहार किया. प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वह उसका शोषण करता रहा. इसी बीच घरवालों ने युवती की शादी कही ओर कर दी. शादी के बाद भी आरोपी उसे अश्लील फ़ोटो वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाता रहा और ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब महिला ने मुश्फिक के बुलाने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति को उनके संबंधों की जानकारी दे दी. साथ ही यकीन दिलाने के लिए उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए.

भाई को मारने की दी धमकी
जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में रहने लगी. पति के छोड़ने के बाद आरोपी मुश्फिक ने युवती से फिर नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ शादी का वादा कर संबंध स्थापित किए. जब युवती ने शादी के लिए दबाब बनाया तो वह मुकर गया. विरोध करने पर युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच की है. परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की. पुलिस ने आरोपी मुश्फिक हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments