Homeटेक्नोलॉजीबारामती एयरफील्ड पर ट्रेनर प्लेन रनवे से उतरा: 2 लोग सवार...

बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनर प्लेन रनवे से उतरा: 2 लोग सवार थे, कोई घायल नहीं; डिप्टी CM सुनेत्रा बोलीं- विमान का पहिया फंस गया था


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। पुणे के एसपी के मुताबिक, प्लेन में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जूंद्रे सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना के तुरंत बाद प्लेन के क्रैश होने की खबरें आई थीं। हालांकि, डिप्टी CM और बारामती विधायक सुनेत्रा पवार ने क्रैश की खबरों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि प्लेन रनवे पर ही था और टर्न लेते समय एक पहिया किनारे पर फंस गया। इसके अलावा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

इसी साल 28 जनवरी को सुनेत्रा पवार के पति और महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी CM अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

पुलिस बोली- लैंडिंग इमरजेंसी की ट्रेनिंग के दौरान हादसा

पुणे पुलिस के अनुसार, ट्रेनर प्लेन में सर्किट और लैंडिंग इमरजेंसी की ट्रेनिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान वह रनवे-29 के अंतिम हिस्से (थ्रेशहोल्ड) से आगे निकल गया। इसके बाद पक्के रनवे से बाहर चला गया।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी में इसे रनवे एक्सकर्शन यानी विमान के रनवे की तय सीमा से बाहर निकलने की घटना बताया गया है। हादसे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

13 मई: बारामती एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग विमान की क्रैश लैंडिंग हुई

इससे पहले 13 मई 2026 को बारामती एयरपोर्ट के पास रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश लैंडिंग में हादसे का शिकार हो गया था। विमान गोजुबाबी गांव के पास गिरा और जमीन पर आने से पहले एक बिजली के खंभे से टकरा गया। उस समय विमान में सिर्फ एक ट्रेनी पायलट था, जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई थी।

शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई गई थी।

बारामती में चुनावी रैलियों को संबोधित करने गए थे अजित

अजित पवार का प्लेन 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफसर, एक अटेंडेंट, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शम्भावी पाठक की भी मौत हो गई।

अजित पवार VSR वेंचर्स कंपनी की लेयरजेट 45 प्लेन सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। लगभग 8:45 बजे प्लेन क्रैश हो गया। पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने होमटाउन बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

पवार जिस लेयरजेट चार्टर प्लेन में सवार थे, उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के एक दिन बाद बरामद हुआ था।

पवार जिस लेयरजेट चार्टर प्लेन में सवार थे, उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के एक दिन बाद बरामद हुआ था।

—————————–

यह खबर भी पढ़ें…

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर:एअर इंडिया विमान टर्बुलेंस से 300 फीट नीचे आ गया था; 4 अगस्त की घटना

gifs 42 1785833504006 1786248635818

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के दो पायलटों में से एक का डोप टेस्ट फेल होने का दावा किया जा रहा है। यह फ्लाइट 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस में फंस गई थी और अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments