Last Updated:
Alwar Weather News: राजस्थान में मानसून की बारिश के बाद अलवर जिले के मुंडावर स्थित ‘चादर’ झरने की खूबसूरती देखते ही बन रही है. झरने पर पानी की चादर जैसी बहती धारा और आसपास की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. यही वजह है कि यह स्थान इन दिनों मानसून का हॉटस्पॉट बन गया है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और प्रकृति प्रेमी पहुंच रहे हैं. लोग यहां प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं. स्थानीय पर्यटन को भी इससे बढ़ावा मिल रहा है और सप्ताहांत पर यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है.
Rajasthan Weather: खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र स्थित प्राचीन भैरव खोला पहाड़ पर विराजमान भैरव बाबा और मनसा माता मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र हैं. यहां वर्षभर दूर-दूर से भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना लेकर मंदिर में माथा टेकते हैं और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार सच्चे मन और श्रद्धा से की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है. प्राकृतिक वातावरण से घिरा यह धार्मिक स्थल आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति भी कराता है.
मनसा माता मंदिर के समीप दो पहाड़ों के बीच स्थित प्राकृतिक झरना, जिसे स्थानीय लोग “चादर” के नाम से जानते हैं, मानसून में अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. बरसात के मौसम में मुंडावर सहित आसपास के लोग दोस्तों और अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में यहां घूमने आते हैं और प्राकृतिक झरने का आनंद उठाते हैं. तेज बारिश के दौरान यहां बहता झरना और चारों ओर फैली हरियाली इस स्थान को किसी स्वर्ग जैसा मनमोहक बना देती है. बारिश का आनंद लेने और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. मुंडावर के मीणा मोहल्ला से करीब एक किलोमीटर आगे स्थित यह स्थल प्रकृति प्रेमियों और घूमने के शौकीनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है.
पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक विकसित
झरने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बना हुआ है. बरसात के दौरान चट्टानें फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि झरने के किनारे शीघ्र सुरक्षा रेलिंग लगाई जाए, ताकि पर्यटक और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें तथा किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. जिले के क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल के विकास और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे यह स्थान सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक विकसित हो सके.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…
और पढ़ें



