Homeट्रैवलबारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान?, बोकारो का गवई बराज...

बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान?, बोकारो का गवई बराज डैम है परफेक्ट डेस्टिनेशन


Last Updated:

Bokaro Best Place To Visit In Monsoon: अगर आप मानसून में प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो झारखंड के बोकारो जिले का गवई बराज डैम आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. बारिश के मौसम में पानी से लबालब भरा डैम, ओवरफ्लो गेट से झरने जैसा गिरता पानी, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी फुहारें इस जगह को और भी आकर्षक बना देती हैं. यही वजह है कि मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने, फोटोग्राफी करने और यादगार पल बिताने के लिए पहुंचते हैं.

अगर आप मानसून के दौरान शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित गवई बराज डैम आ सकते हैं. यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जहां बारिश के मौसम में प्राकृतिक खूबसूरती, हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है.

मानसून शुरू होते ही गवई बराज डैम का नजारा पूरी तरह बदल जाता है. पानी से लबालब भरा जलाशय, चारों ओर फैली हरी-भरी वादियां इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं. यही वजह है कि लोग शहर की भागदौड़ और शोरगुल से दूर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए यहां पहुंचते हैं

इस पर्यटन स्थल का सबसे बड़ा आकर्षण डैम का ओवरफ्लो गेट है. बारिश के दौरान जब पानी गेट से तेज बहाव के साथ नीचे गिरता है, तो यह दृश्य किसी छोटे झरने से कम नहीं लगता. वहीं डैम से गिरते पानी की आवाज और हवा के साथ उड़ती पानी की ठंडी फुहारों का मनमोहक नजारा भी देखने को मिलता है. यही वजह है कि मानसून के दिनों में यहां बड़ी संख्या में लोग इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेने पहुंचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं डैम के आसपास फैली हरियाली, खेतों से उठती भीगी मिट्टी की सोंधी खुशबू और पक्षियों की मधुर चहचहाहट इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए और भी खास बना देती है. पर्यटक यहां बैठकर सनराइज और सनसेट का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं.

गवई बराज डैम सिर्फ घूमने की जगह ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए भी पसंदीदा लोकेशन है. मानसून के दौरान यह रील्स के शौकीनों के बीच भी बहुत ही लोकप्रिय है.

गवई बराज डैम में सिर्फ बोकारो ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल और आसपास के कई इलाकों से भी पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने के लिए आते हैं. यह डैम बोकारो जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए आप बोकारो-पुरुलिया के चास मुख्य मार्ग से होते हुए पहुंच सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments