Homeट्रैवलबारिश में घूमने का हैं प्लान? उदयपुर देश के टॉप 16 मानसून...

बारिश में घूमने का हैं प्लान? उदयपुर देश के टॉप 16 मानसून डेस्टिनेशन में शामिल


Last Updated:

Udaipur Travel News: झीलों की नगरी उदयपुर को मानसून पर्यटन के लिए देश के टॉप 16 बेहतरीन डेस्टिनेशन में शामिल किया गया है. बारिश के मौसम में अरावली की हरियाली, बादलों से घिरी पहाड़ियां और झीलों का मनमोहक दृश्य उदयपुर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है. फतेहसागर झील, पिछोला झील, सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस), बाहुबली हिल्स और आसपास के प्राकृतिक स्थल इस मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां बारिश का आनंद लेने और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने पहुंचते हैं. मानसून के दौरान उदयपुर का शांत वातावरण, ऐतिहासिक धरोहरें और झीलों की मनोरम छटा इसे एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती हैं.

मानसून सीजन में घूमने के लिए अगर आप किसी खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर देश के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल हो गया है.मशहूर ट्रैवल पोर्टल कोंडे नास्ट ट्रैवल ने देश के 16 बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन की सूची जारी की है, जिसमें राजस्थान से उदयपुर और सोंखलिया को जगह मिली है. पोर्टल ने उदयपुर को बारिश के मौसम में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और झीलों के अद्भुत नजारों के कारण देश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल बताया है.खास बात यह है कि रिपोर्ट में सज्जनगढ़ पैलेस यानी मानसून पैलेस को उदयपुर का सबसे शानदार व्यू-पॉइंट बताया गया है.

HYP 5862083 fb img 1783175252816 watermark 04072026 200220 3

शहर की बाहरी पहाड़ियों पर स्थित 19वीं सदी का सज्जनगढ़ पैलेस बारिश के मौसम में किसी स्वर्ग से कम नजर नहीं आता. मानसून के दौरान जब बादल पहाड़ियों को अपनी आगोश में लेते हैं, तब यहां से उदयपुर की पिछोला, फतेहसागर सहित अन्य झीलों, ऐतिहासिक महलों और चारों ओर फैली हरियाली का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है. यही वजह है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मानसून के दिनों में इस स्थान को अपनी यात्रा का अहम हिस्सा बनाते हैं.

HYP 5862083 fb img 1783175255319 watermark 04072026 200304 4

पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि सज्जनगढ़ घूमने का सबसे अच्छा समय दोपहर बाद का माना जाता है. इस दौरान पिछोला झील के ऊपर छाए बादलों का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है. वहीं शाम होते-होते रोशनी से जगमगाता मानसून पैलेस और उसके पीछे मानसूनी आसमान का नजारा पर्यटकों को लंबे समय तक याद रहता है. घुमावदार पहाड़ी सड़क से होते हुए, कई बार धुंध के बीच महल तक पहुंचने का सफर भी अपने आप में रोमांच और खूबसूरती का अनूठा अनुभव देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5862083 fb img 1783175280125 watermark 04072026 200348 5

राजस्थान के एक और पर्यटन स्थल सोंखलिया को भी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है. सोंखलिया अपने दुर्लभ लेसर फ्लोरिकन पक्षी के मनमोहक प्रणय नृत्य के लिए जाना जाता है, जिसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी और पक्षी विशेषज्ञ यहां पहुंचते हैं. मानसून के दौरान यह पक्षी अपने अनोखे नृत्य से लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, जिससे यह स्थान देश के प्रमुख इको-टूरिज्म स्थलों में गिना जाता है.

HYP 5862083 fb img 1783175232264 watermark 04072026 200428 6

कोंडे नास्ट ट्रैवल की इस सूची में देश के कई अन्य लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन भी शामिल किए गए हैं. इनमें केरल का मुन्नार, मेघालय, गोवा का दूधसागर जलप्रपात, मध्य प्रदेश का मांडू, उत्तराखंड की फूलों की घाटी, अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी, कर्नाटक का अगुम्बे, महाराष्ट्र का अंबोली और सह्याद्रि क्षेत्र समेत कई स्थान शामिल हैं.हर डेस्टिनेशन को उसकी प्राकृतिक खूबसूरती, एडवेंचर गतिविधियों या विशेष पर्यटन अनुभव के आधार पर चुना गया है.

HYP 5862083 fb img 1775971769728 watermark 04072026 200524 7

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि उदयपुर का इस सूची में शामिल होना शहर के पर्यटन के लिए बड़ी उपलब्धि है. उनके अनुसार, सज्जनगढ़ आने वाले पर्यटकों को एक साथ दो शानदार अनुभव मिलते हैं. एक ओर घुमावदार पहाड़ी रास्ते पर सफर का रोमांच मिलता है, तो दूसरी ओर किले से पूरे उदयपुर शहर, झीलों और हरियाली से ढकी अरावली की पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है. यही कारण है कि मानसून के मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments