Last Updated:
Jaipur Kishan Bagh Tourist Spot: जयपुर में मानसून के दौरान प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो विद्याधर नगर स्थित किशन बाग बेहतरीन विकल्प है. नाहरगढ़ किले की तलहटी में बना यह डेजर्ट पार्क बारिश के मौसम में हरियाली, रेतीले टीले, कैक्टस, प्रागैतिहासिक चट्टानों और दुर्लभ वनस्पतियों से पर्यटकों को आकर्षित करता है. यहां ट्रेकिंग, हाइकिंग, फोटोग्राफी और फैमिली पिकनिक का अलग ही अनुभव मिलता है. किशन बाग में 200 से अधिक पौधों और 142 पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं. पार्क सुबह 6:30 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है. प्रवेश शुल्क 50 रुपये है, जबकि विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क है.
बारिश के मौसम में स्थानीय लोगों सहित जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों जयपुर में बेहतरीन पिकनिक स्पॉट की तलाश रहती है. ख़ासतौर जयपुर के ऐसे पिकनिक स्पॉट जहां शहर के शोर-शराबे से हटकर उन्हें प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली के सुंदर नज़ारे देखने को मिले. ऐसे ही बारिश के मौसम में खास नजारों और पिकनिक स्पॉट के लिए जयपुर के विद्याधर नगर में स्थित किशन बाग जो बारिश के मौसम में घूमने-फिरने और ट्रेकिंग सबसे बेस्ट जगहों में से एक है. जहां हरियाली, पहाड़ और रेगिस्तान के सुंदर नज़ारे दिखाई देते हैं.
वैसे तो किशन बाग पर्यटकों के लिए पूरे सालभर खुला रहता है, लेकिन यहां घूमने का आनंद सबसे ज्यादा बारिश के सीजन में आता है. जहां रेतीले टीलों, झाड़ियां, रेगिस्तानी और वनस्पतियां के बीच अद्भुत सुंदरता नजर आती है. बारिश के मौसम में लोगों के लिए ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए किशन बाग सबसे सुंदर जगहों में से एक है. किशन बाग नाहरगढ़ किले की तलहटी में स्थित हैं, जहां इसकी सुंदरता जोधपुर के राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क के समान दिखाई देती है.
राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती भीड़भाड़ और ट्रेफिक के चलते यहां के पर्यटन स्थलों पर भी इसका असर दिखाई देता है, जहां पर्यटक सुंदर और शांत माहौल में घूमना चाहते है. इसलिए जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के बीचोंबीच स्थित जंगलों में बेहतरीन पार्क तैयार किए गए हैं. इनमें किशन बाग सबसे खास है, जहां बारिश के मौसम में घूमने आने वाले पर्यटकों को यहां रेगिस्तान, पेड़, झाड़ियां, कैक्टस, रेत के टीले, जीवाश्म चट्टानें आदि देखने को मिलती है. जहां खासतौर पर पर्यटकों के लिए इन सभी सुंदर नज़ारे के लिए बोर्ड लगे हुए हैं. साथ ही पर्यटकों को टूरिस्ट गाइड भी यहां की पारिस्थितिकी के बारे में भी जानकारी देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
किशन बाग खासतौर पर्यटकों को अपनी अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. पूरे किशन बाग के जंगल में खासतौर पर प्राकृतिक झाड़ीदार भूमि का जंगल है. हालांकि ऐसे जंगल को बंजर भूमि के रूप में देखा जाता है, लेकिन किशन बाग पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षक का केंद्र है. जयपुर विकास प्राधिकरण ने लम्बे समय तक यहां बंजर भूमि और झाड़ियों में पानी देकर इसे टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर डवलप किया है. बंजर भूमि और झाड़ियों के बीच किशन बाग में प्राकृतिक वन्य क्षेत्र में पाए पेड़ पौधे भी लगाएं हैं. इनमें 200 पौधों की प्रजातियाें के अलावा यहां पर्यटकों को 142 पक्षियों की प्रजातियां, 30 आर्थोपोड्स की प्रजातियां देखने को मिलती है.
अगर बात करें किशन बाग के इतिहास की तो 2016 में जयपुर विकास प्राधिकरण ने जयपुर में इस बंजर भूमि के एक टुकड़े को विकसित करने के लिए प्रदीप कृष्ण से परामर्श लिया. प्रदीप कृष्ण मरुस्थलीय पारिस्थितिकी और वृक्षों के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने इससे पहले जोधपुर में राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क विकसित किया था और उन्हें राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र के अन्वेषण का व्यापक अनुभव था. इसलिए उनके सहयोग से किशन बाग को एक मरुस्थलीय पार्क में डेवलप किया गया और अब किशन बाग जयपुर के सबसे सुंदर जंगलों में शुमार होता है.
किशन बाग में पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ रेगिस्तानी चट्टानें, डेक और टीले में अलग-अलग प्रकार की खास पेड़ पौधे और अन्य परिस्थिति सुंदरता दिखाई देती है. किशन बाग में मुंज घास जैसी सूखी झाड़ियां हैं, जो राजस्थान जैसे अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है. साथ ही यहां धोक के पेड़, नीम के पेड़, और बोगनविलिया जैसे फूलदार पेड़, बरगद के पेड़, चमेली की लताएं, ताड़ के पेड़ दिखाई देते हैं. इसके अलावा बाग में लाखों साल पहले बनी ये प्रागैतिहासिक चट्टानें, रेगिस्तानी चट्टानें जो एक प्रकार की बलुआ पत्थर है और स्मारकों और इमारतों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है.
किशन बाग बारिश के मौसम में पिकनिक स्पॉट के साथ पर्यटकों के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी बेस्ट लोकेशन हैं , जहां प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ लोग अपने बेहतरीन फोटोशूट कर सकते हैं. साथ ही वैडिंग फोटोशूट, डेस्टिनेशन फोटोशूट भी कर सकते हैं. किशन बाग में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए पर्यटकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है. किशन बाग में पर्यटकों के लिए अलग-अलग पैदल मार्ग, रेस्ट करने के लिए झोपड़ियां बनी है, इसलिए बारिश के मौसम में किशन बाग फैमली के साथ पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट स्पॉट है.
अगर बात करें किशन बाग में घूमने के लिए टिकट दर और समय की तो किशन बाग सुबह 6:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है, जहां पर्यटकों के लिए टिकट दर 50 रूपए प्रति व्यक्ति है. वहीं स्टूडेंट्स के लिए यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है. किशन बाग सिर्फ मंगलवार को बंद रहता है, इसके अलावा बारिश के सीजन में अगर यहां अधिक जलभराव होता है तब इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है. लेकिन अभी इस साल कम बारिश के चलते पर्यटकों के लिए किशन बाग खुला हुआ है.



