वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। हादसा रात करीब 8.30 बजे हुआ। जब 25 से ज्यादा लोग एक छोटी नाव में बैठकर नदी पार कर दावत में जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में पिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने बताया है कि 7 घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। SDRF टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं। इधर, सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और पीएमओ ने 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार की राशि दी जाएगी। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… हादसे की संभावित वजह- छोटी नाव पर 25 से ज्यादा लोग बैठे स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। 25 से ज्यादा लोग इसमें शामिल होने जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं।
Source link
बिहार के वैशाली में नाव पलटी, 13 की मौत: मरने वालों में ज्यादातर बच्चे; 25 से ज्यादा लोग सवार थे – Hajipur (Vaishali) News
RELATED ARTICLES