Last Updated:
केरल के कोल्लम जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ ओचिरा स्थित हबीबिया इस्लामिक अकादमी के डायरेक्टर और व्लॉगर मोहम्मद नियास जौहरी को एक 16 साल की नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने बीमारी ठीक करने के बहाने आरोपी ने कई बार लड़की का शारीरिक शोषण किया.
16 साल की लड़की के साथ करीब एक साल तक दरिंदगी करने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
Crime News: केरलम के कोल्लम जिले में बीमारी ठीक करने के नाम पर एक 16 साल की लड़की के साथ दरिंदगी का गंभीर मामला सामने आया है. ओचिरा में बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाकर लड़की का कई बार यौन शोषण किया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक व्लॉगर और इस्लामिक अकादमी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने परिवार के भरोसे का फायदा उठाया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 2025 से 2026 के बीच लड़की को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद नियास जौहरी के रूप में हुई है. वह ओचिरा स्थित हबीबिया इस्लामिक अकादमी का डायरेक्टर है और अलप्पुझा जिले के देवीकुलंगरा का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
दादी बीमारी ठीक कराने के लिए ले गई थीं आरोपी के पास
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत लड़की की बीमारी से हुई. लड़की की दादी उसे इस भरोसे के साथ आरोपी के पास लेकर गई थीं कि दुआ उसकी बीमारियां ठीक कर देगी. बताया गया है कि नियास ने परिवार को यह विश्वास दिलाया था कि वह लड़की की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकता है. इसी भरोसे के बीच आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया. पुलिस का कहना है कि 2025 से 2026 के बीच आरोपी लड़की को अलग-अलग जगहों पर ले गया और कई बार उसका यौन शोषण किया.
परेशान होकर लड़की ने बताई परिवार को बताई आपबीती
यह मामला तब सामने आया, जब लड़की ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में परिवार को बताया. उसकी शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक, लड़की की शिकायत के आधार पर ओचिरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी की तलाश और कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने शनिवार रात करुनागपल्ली से मोहम्मद नियास जौहरी को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ की गई और रविवार को उसकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.