Homeटेक्नोलॉजीबेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत: शॉर्ट सर्किट से...

बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत: शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे




कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार सुबह एक घर में फ्रिज फटने के बाद आग लग गई। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना चवत गली में सुबह करीब 2:30 बजे हुई। मरने वालों की पहचान गंगा डामोने, शारदा डामोने, प्रिया डामोने और भारती डामोने के रूप में हुई है। दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद फ्रिज आग लगी। जो पूरे घर में तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। बाप-बेटे आग में झुलसे, महिलाओं की मौत जलने से हुई बेलगावी पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि हादसे में गजानन डामोने और उनके बेटे रोशन डामोने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गजानन करीब 80% झुलसे हैं, जबकि रोशन करीब 40% झुलसे हैं। महिलाओं की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि पहली नजर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में बचने वाले रोशन ने शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनने की बात बताई है। FSL टीम और HESCOM यानी हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड के अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी होने पर चारों मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments