Last Updated:
क्रिप्टोकरेंसी में मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 40 करोड़ रुपये के हैशपे क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. चेन्नई, कोयंबटूर और कोलकाता में 11 ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने इमरान बाशा और हितेश कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि टीसीएक्स नाम की क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए गए थे. बाद में निवेशकों का विड्राल रोककर रकम को अलग-अलग खातों और कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया.
क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में ईडी ने दो आरोपियों को अरेस्ट किए हैं. (एआई इमेज)
नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. हैपशे क्रिप्टोकरेंस फ्रॉड से जुड़े इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करते हुए ईडी ने चेन्नई, कोयंबटूर और कोलकाता में 11 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसके बाद मामले के दो मुख्य आरोपी इमरान बाशा और हितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ईडी के चेन्नई जोनल ऑफिस-2 ने 1 सितंबर 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस मामले की शुरुआत पुडुचेरी साइबर क्राइम पुलिस की एफआईआर से हुई, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि हितेश कुमार, इमरान बाशा और सैयद उस्मान उर्फ बाबू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हैपशे नाम से फर्जी इंवेस्टमेंट की साजिश तैयार की थी.
अय्याशी में खर्च कर दिए सारे रुपए
ईडी के अनुसार, फ्रॉड से हासिल रकम का इस्तेमाल आरोपियों ने अपनी जिंदगी को आलीशान बनाने और नई प्रॉपर्टी खरीदने में किया था. छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं. इसके बाद 3 सितंबर को ईडी ने इमरान बाशा और हितेश कुमार को पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार कर लिया. दोनों को स्पेशल पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



