भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में आज बिलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है। बिलौटी गांव से लेकर हाई-वे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें उसे शहीद बताते हुए इंसाफ की मांग की गई है।
.
कुछ लोग पहले भरत तिवारी के घर तिरंगा लेकर पहुंचे। यहां सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की गई। भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगे। बिलौटी गांव में करीब 1000 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। 5000 से ज्यादा लोग मौजूद हैं।
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भरत के परिवार से मुलाकत की। इस दौरान लोग सम्राट चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। दावा किया गया है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग पहुंच सकते हैं।
इस महापंचायत में यूपी से कुछ ब्राह्मण समाज के संगठनों के साथ भोजपुर के आसपास के जिलों से भी लोग जुट सकते हैं।
17 जून को भरत तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। बेटे की मौत के बाद परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे। मां ने पुलिस वालों के खिलाफ थाने में FIR भी दर्ज करवाई है।
मामले में SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की सुबह सरकार ने जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।
CM ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ये जांच किस जज को दी जाएगी अभी ये साफ नहीं हुआ है।
महापंचायत से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए…
महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं।

1 हजार से ज्यादा गाड़ियां बिलौटी गांव में पहुंच गई हैं।

हाथ में तिरंगा लेकर लोग महापंचायत में पहुंचे हैं।

भरत तिवारी के घर पर लोगों ने सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की।

गांव में शहीद भरत नगर जवइनिया का बोर्ड भी लगाया गया है।

प्रशांत किशोर भी महापंचायत में पहुंचे हैं।

भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा का बैनर भी लगा है।
महापंचायत में मांग- पुलिस पर एक्शन, गांव वालों को सुविधाएं मिलें
- भरत के भाई चंदन ने कहा, वो यहां की जनता के लिए लड़ रहे थे। उन लोगों की जो समस्याएं थीं उन्हें पूरा किया जाए। हम चाहते हैं जो काम भइया कर रहे थे उन सभी को जल्द से जल्द निपटाया जाए। एनकाउंटर में शामिल पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
- नालंदा से पहुंचे मन्नु यादव ने कहा कि भरत का बलिदान युवाओं के हित में हुआ है। युवा जाग चुके हैँ। भ्रष्ट नेताओं को टिकने नहीं देंगे। पूरे देश में आंदोलन करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या हुई है। ये फर्जी एनकाउंटर है। जांच होनी चाहिए। आर्थिक सहयोग देना चाहिए।
- दिल्ली से पहुंचे सोशल वर्कर रवीश भारद्वाज ने कहा, हमें सीधा एक्शन चाहिए। जिस गांव लिए भरत आवाज उठा रहे थे। उस गांव में सुविधाएं दी जाएं। भरत तिवारी की 12वीं के बाद दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। बिहार में गुंडाराज को लेकर कंफ्यूज था। पुलिस का है या बदमाशों का है। अब देख लिया है यहां पुलिस का गुंडाराज है। कितने लोगों को बदमाश बनने को मजबूर किया गया होगा। दिल्ली से इस आंदोलन को बढ़ाएंगे। भरत भाई न्याय दिलाएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए…
- भरत तिवारी एनकाउंटर–कैसे घिरती चली गई सरकार:सम्राट के ‘अपने’ होने लगे बागी, बाकी एनकाउंटर से कितना अलग, मैनेज करना क्यों मुश्किल हो रहा
- भरत एनकाउंटर-ऑपरेशन लीड करने वाले SDPO राजेश शर्मा लाइन अटैच:सरेंडर के बाद कंधे पर हाथ रखकर ले गए थे; इसके बाद STF ने फायरिंग की
- अनिरुद्धाचार्य के बाद भरत के समर्थन में उतरे धीरेंद्र शास्त्री:बोले- शरण में आने वाले का वध गलत, सरकार निष्पक्ष जांच करवाए, जल्द परिवार से मिलूंगा
- भरत तिवारी की मौत के जिम्मेदार 4 चेहरे:पुलिस ने सम्राट को गलत जानकारी दी, मेंटल केस बताकर गोली मारी, क्या ये फेक एनकाउंटर है?
- भरत तिवारी एनकाउंटर-‘हमारे सामने 3 गोली मारी, 5 कैसे निकली?’:हथियार फेंकने के बाद पुलिस ने दौड़कर पकड़ा, दूर ले जाकर दागी बुलेट; गांववालों की आंखों-देखी
- भोजपुर एनकाउंटर- 10-12 राउंड गोलियां चलाईं, सिर्फ 2 खोखे मिले:पिस्टल पुलिस के नजदीक, भरत ने कैसे उठाया? जानिए पुलिस ने FIR में कैसी कहानी गढ़ी
महापंचायत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



