Homeटेक्नोलॉजीभाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO: कांकेर...

भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO: कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर – Kanker News


शवों को ढक दिए जाने के बाद भी मादा भालू वापस आई और उन्हें नोचती रही।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किया गया

.

वहीं, दूसरी घटना में भालू के हमले से एक महिला की भी मौत हो गई। यह घटना भी नरहरपुर वन परिक्षेत्र के गवरसिल्ली गांव की है। मृतकों की पहचान हलालखोर जुर्री (45), चमरीन जुर्री (40) और सोरिन जुर्री (30) के रूप में हुई है। तीनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मादा भालू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि भालू बच्चे की मौत के बाद से आक्रोशित थी। वन विभाग ने रायपुर से टीम बुलाई। टीम ने भालू को बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने भालू को पकड़कर खूब पीटा।

पहले देखिए तस्वीरें…

मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही।

नाराज ग्रामीणों ने भालू को पकड़कर डंडे से खूब पीटा।

नाराज ग्रामीणों ने भालू को पकड़कर डंडे से खूब पीटा।

रायपुर से आई टीम ने भालू को बेहोश करके पकड़ा।

रायपुर से आई टीम ने भालू को बेहोश करके पकड़ा।

इस दौरान ग्रामीण भालू को मारने की मांग करते रहे।

इस दौरान ग्रामीण भालू को मारने की मांग करते रहे।

3 1785935947

बच्चे के मरने के बाद आक्रोशित थी मादा भालू

पूर्व सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम मादा भालू के बच्चे की मौत हो गई थी, इसलिए वह आक्रोशित थी। टीचर रंजना ने बताया कि मादा भालू सुबह से अपने मृत बच्चे को लेकर स्कूल के पीछे थी। जब स्कूली बच्चों ने हल्ला किया, तो वह पीछे की झाड़ियों में चली गई।

शाम को वन विभाग की टीम शव ले गई, तो वह और आक्रोशित हो गई। इसके बाद उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि, भालू के बच्चे की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है कि मादा भालू ने ही अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाया था। वहीं, DFO रौनक गोयल के मुताबिक, भालू के बच्चे की नेचुरल डेथ हुई है।

copy of small quote dainik bhaskar 49 1785933213

मानसिक रूप से बीमार है भालू

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भालू मानसिक रूप से बीमार है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी, जिसके बाद गांव में मुनादी कराई गई थी, लेकिन गांव के छोटेपारा में मुनादी नहीं कराई जा सकी। इसकी वजह से आज भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

गांव वालों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ। उन्होंने समय रहते वन अमले को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बावजूद विभाग ने इसकी अनदेखी की और कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना हुई।

अपने शावक के साथ मादा भालू। हालांकि, शावक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

अपने शावक के साथ मादा भालू। हालांकि, शावक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

हमले के बाद भी भालू गांव के आसपास ही घूम रहा था।

हमले के बाद भी भालू गांव के आसपास ही घूम रहा था।

वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू ने वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी हमला किया, जिससे अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट रहना पड़ा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

copy of small quote dainik bhaskar 51 1785936355

………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

डिप्टी रेंजर पर भालू के हमले का LIVE VIDEO: दबोचकर नोचता रहा, कांकेर के जंगल में पिता-पुत्र का शव लेने पहुंचे थे;ड्रोन से रात-भर निगरानी

कांकेर के जंगल में डिप्टी रेंजर नारायण यादव को नोचता रहा भालू।

कांकेर के जंगल में डिप्टी रेंजर नारायण यादव को नोचता रहा भालू।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले से पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब वन विभाग की टीम मृतकों का शव लेने पहुंची, तब भालू ने दोबारा हमला कर दिया। इस दूसरे हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, नारायण यादव को दबोचकर भालू नोंचता रहा, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments