Homeट्रैवलभागलपुर का बरारी रिवर फ्रंट, सीढ़ी घाट पर डॉल्फिन की अठखेलियां और...

भागलपुर का बरारी रिवर फ्रंट, सीढ़ी घाट पर डॉल्फिन की अठखेलियां और डूबते सूर्य का नजारा, जहा


Last Updated:

Bhagalpur Tourism: शाम होते ही लोगों को सुकून चाहिए लेकिन, अब शहरों में सुकून भरी जगह बची नहीं है. आमतौर पर लोगों को प्रकृति के बीच शांति और सुकून मिलता है. शहरों में कुछ जगहों पर तो पार्क दिख जाते हैं लेकिन, अधिकतर जगह सिर्फ ‘कंक्रीट के जंगल’ यानी सीमेंट, कांच और लोहे के बने घर हैं. ऐसे में लोगों को प्रकृति के गोद की कमी महसूस होती रहती है. हालांकि, कुछ शहरों में ऐसी जगह हैं जो पूरी तरह से प्राकृति की गोद का अहसास कराती हैं.

भागलपुर शहर में एक ऐसी जगह है जहां आप नेचर के बीच शांति और सुकून का पल बिता सकते हैं. यहां एक पार्क है सैंडिस कंपाउंड जहां लोग घूमते हैं और शाम को समय बिताते हैं. भागलपुर के इस बरारी रिवर फ्रंट की सुंदरता देखते बनती है.

IMG 20260626 WA0112.jpg 2026 06 bb7d6c546e6f71173404e39ed3902c39

यहां प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. जब आप शाम में बरारी स्थित सीढ़ी घाट जाएंगे तो वहां बने राधा कृष्ण के अष्टकोणीय मंदिर की सुंदरता, गंगा की अविरल धारा में डॉल्फिन की अठखेलियां और डूबते हुए सूर्य की अनोखी सुंदरता देखने को मिलेगी.

IMG 20260626 WA0115.jpg 2026 06 3af7df289af5d3a410f8bdc1c4786c69

अब यहां काफी पर्यटक पहुंचने लगे हैं. इसके लिए आपको पहले बरारी पहुंचना होगा और उसके बाद वहां से सीढ़ी घाट आ जाएं. यहां शाम का नजारा काफी खास हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IMG 20260626 WA0114.jpg 2026 06 458a6c8e5a53f4b9a671bc84ba724bfb

दरअसल, आपको बता दें कि यहां का राधा कृष्ण अष्टकोणीय मंदिर काफी खास है. कहा जाता है कि अभी पूरे भारत में ऐसा दूसरा मंदिर नहीं है. इसको जमींदार बाबू बाबू ब्रज ठाकुर ने बनवाया था. कहा जाता है कि इसको 1905 में बनवाया गया था.

IMG 20260626 WA0113.jpg 2026 06 2fdc3e6abf8e777e87d42387f3175253

हालांकि, अब यह जर्जर हो गया है. यह अपने अच्छे दिनों की बाट जोह रहा है. हालांकि, इसकी भव्यता और सुंदरता आज भी मन मोह लेती है. यहां आपको शांति का एहसास होगा. इस मंदिर को अगर अभी भी तैयार किया जाए तो यह एक बार फिर जीवंत हो उठेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments